8 Mar 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 260 Articles
वजन बढ़ने पर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए हमेशा हेल्दी वेट बनाए रखना जरूरी है। इसे संतुलित रखने के लिए सही आहार, एक्सरसाइज के साथ ही वेट लॉस ड्रिंक की जरूरत पड़ती है। खासकर, नींबू शहद पानी को वेट लॉस के लिए फायदेमंद ड्रिंक माना गया है। इस लेख में हम इसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। यहां वजन घटाने में शहद वाला नींबू पानी किस तरह से फायदे करता है और इसके नुकसान बारे में भी बताया गया है।
वजन घटाने में गुनगुने पानी में शहद और नींबू पीने के फायदे कई तरह से होते हैं, जिनमें ये शामिल है।
1. मेटाबॉलिज्म बेहतर करे – मेटाबॉलिज्म के ठीक तरह से काम न करने पर वजन बढ़ सकता है। एक जानकारी के मुताबिक, नींबू, शहद और पानी के सेवन से चयापचय को बेहतर किया जा सकता है। इससे बढ़ता वजन भी कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद डालकर पी सकते हैं।
2. पाचन में सुधार – वजन को कम करना है, तो सबसे पहले पाचन क्रिया को ठीक करना होगा। पाचन क्रिया में सुधार करने में नींबू शहद गर्म पानी के लाभ देखे जा सकते हैं। नींबू फैट को कम करने के साथ ही पाचन तंत्र को साफ भी करता है। इसके अलावा, शहद में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर करने का काम करते हैं।
3. भूख शांत रखे – वेट लॉस के लिए खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है। शहद युक्त नींबू पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे लंबे समय तक क्रेविंग शांत रहती है, जिससे अतिरिक्त आहार के सेवन से बचा जा सकता है। इससे शरीर में चर्बी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
4. एंटी-ओबेसिटी की तरह काम करे – एक वैज्ञानिक शोध की मानें, तो नींबू और शहद दोनों में ही एंटी-ओबेसिटी गुण होते हैं। यह गुण मोटापे को कम करने का काम करता है। बढ़ती चर्बी कम करने के लिए गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं।
5. कैलोरी बर्न – कैलोरी बर्न करने में भी शहद नींबू पानी सहायक होता है। दरअसल, नींबू सिट्रिक फल है, जिसमें एसिडिक प्रभाव होते हैं। इस प्रभाव से कैलोरीज बर्न करने में मदद करता है। साथ ही शहद शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है, जो जरूरी कैलोरी की मात्रा को बनाए रखता है।
वजन कम करने के लिए नींबू शहद और पानी के फायदे अनेक हैं। लेकिन गर्म पानी में नींबू और शहद पीने के नुकसान भी होते हैं। ये नुकसान कुछ इस प्रकार हैं –
वजन कम करने में वेट लॉस ड्रिंग शहद, नींबू पानी तभी मदद करेगा, जब हम अपनी लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव लाएंगे। ये हैं वो लाइफस्टाइल टिप्स जिन्हें वेट लॉस ड्रिंक के साथ फॉलो करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे।
वजन को कम करने के लिए शहद युक्त नींबू पानी पीने के साथ ही लाइफस्टाइल में भी जरूरी बदलाव करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और फैट को जमने से रोका जा सकता है। बस इसके साथ हल्की एक्सरसाइज भी करते रहें। आप अपनी लाइफस्टाइल को जितना एक्टिव बनाएंगे वेट लॉस उतनी तेजी से होगा।