4 May 2022 | 1 min Read
Ankita Mishra
Author | 406 Articles
जब बात बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल की आती है, तो जहन में कई तरह के खेलों के विचार घूमने लगते हैं। क्रिकेट से लेकर फुटबॉल, हॉकी से लेकर कबड्डी आदि। लेकिन, क्या आपने कभी यह सोचा कि उम्र के अनुसार बच्चों के लिए शीर्ष खेल कौन-कौन से हो सकते हैं!
इस पर अधिकतर पेरेंट्स का जवाब शायद नहीं हो सकता है। आमतौर पर पेरेंट्स बच्चों को उनके समूह के साथ बच्चों का खेल खेलने के लिए जाने देते हैं। पर अगर उम्र के अनुसार छोटे बच्चे का खेल खेला जाए, तो उनसे शारीरिक विकास के साथ ही, उनसे मानसिक विकास को भी सही दिशा व गति दी जा सकती है।
विश्व एथलेटिक्स दिवस बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल की महत्चा को उजागर करता है। यही वजह है कि यहां पर उम्र के अनुसार बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल बता रहे हैं।
2 से 5 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चे टॉडलर्स और प्रीस्कूल बच्चों की सूची में आते हैं। इस उम्र के विकास के दौरान बच्चे अक्सर घर परिवार की परिस्थितियों से अलग हमउम्र बच्चों के साथ खेलना-पढ़ना अधिक पसंद करते हैं। साथ ही, उनका दिमाग नई स्किल को सीखने के लिए भी तैयार रहता है।
इसलिए, 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों को ऐसे खेल खेलने के लिए दिए जा सकते हैं, जो उनमें नई स्किल के साथ ही अच्छे सामाजिक व्यवहार के विकास में भी मदद कर सकते हों। ताकि वे तनाव से दूर रह सकें और सही खेल के साथ ही अच्छे शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।
2 से 5 वर्ष की उम्र के छोटे बच्चों के लिए शीर्ष खेल की सूची में शामिल हैंः
छोटे बच्चे का खेल समझने के लिए नजदीकी स्पोर्ट क्लब में पेरेंट्स संपर्क कर सकते हैं और उम्र के अनुसार अपने बच्चे के लिए खेल का चयन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि 5 वर्ष तक के बच्चों की हड्डियों का विकास जारी रहता है, इसलिए उन्हें चोटिल होने वाले खेल खेलने से बचाना चाहिए।
जैसे-जैसे बच्चों का शारीरिक रूप से विकास होता है, उनके सोचने की क्षमता के साथ ही, उनकी शारीरिक शक्ति भी बढ़ने लगती है। साथ ही, इस उम्र में बच्चे खेल के नियमों-कानूनों को समझने के साथ ही, उसे खेलने के लिए खुद की मानसिक क्षमता का भी इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं और एक अच्छे नियम व रणनीति के साथ अपने खेल के हुनर को अंजाम दे सकते हैं।
6 से 9 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए शीर्ष खेल की सूची में शामिल हैंः
10 साल की उम्र तक बच्चे खुद के लिए अच्छा-बुरा क्या है, इसे सोचने-समझने की स्किल को डेवलेप कर लेते हैं। वे आसानी से अपने बच्चों के समूह में होने वाले झगड़ो को भी सुलझा सकते हैं और खेल के दौरान लगने वाली छोटी-मोटी चोटों की भी देखभाल कर सकते हैं। इसलिए, अगर बच्चा 10 साल का है या इससे बड़ी उम्र का है, तो उसे किसी भी तरह के शारीरिक खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए पेरेंट्स प्रोत्साहित कर सकते हैं।
10 व उससे बड़ी उम्र के बच्चों के लिए शीर्ष खेल की सूची में शामिल हैंः
यह भी ध्यान रखें कि बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वे अपनी रूची के खेलों को और भी बेहतर तरीके से खेलने की रणनीती को भी विकसित करने लगते हैं। यानी यह उम्र बच्चे के लिए खेलों में इंप्रूवमेंट करने की उम्र भी मानी जा सकती है।
साथ ही, यह भी हो सकता है कि बढ़ती उम्र के अनुसार बच्चे में खेल खेलने की रूची भी बदल जाए। उदाहरण के तौर पर अगर छोटी उम्र में बच्चे को क्रिकेट खेलना पसंद था, तो हो सकता है कि बड़ी उम्र में उसे मार्शल आर्ट्स या किसी अन्य खेल के खेलने की रूचि अधिक हो सकती है।
ऐसे में पेरेंट्स को खुद से बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ खेल चुनने की आजादी देनी चाहिए और परिवार के साथ मिलकर भी बच्चों को गेम खेलना चाहिए।
0
Like
0
Saves
0
Shares
A