त्योहारों का मौसम है और त्योहारी धूमधाम शुरू हो गई है। और हमारे भारत में त्योहारों का मजा बगैर बढ़िया खाने-पीने के कैसे पूरा हो सकता है। अब नवरात्रि की शुभ शुरुआत हो गई है और काफी सखियों ने व्रत भी रखे होंगे पर कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाएं खाएं जो पेट भराऊ हो,स्वादिष्ट हो और एनर्जी भी उससे भरपूर मिले क्योंकि एनर्जी नहीं हो तो काम कैसे करोगी आप सब। व्रत है त्योहार है और काम भी बहुत ज्यादा है तो चलो मैं आपको एक रेसिपी बताती हूँ जिसे बनने में बहुत अधिक समय व सामग्री भी नहीं लगती ,ये स्वादिष्ट है और आपको भरपूर ऊर्जा भी जरूर देगी।चलिए देखते हैं कि इसके लिए आपको क्या सामग्री चाहिए होगी :- तो रेसिपी का नाम है
चटपटे फलाहारी कुट्टू कटलेट्स :-;
सामग्री :4 मीडियम साईज के आलू
2 कच्चे केले
100 ग्राम पनीर
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा महीन कटा हरा धनिया
1/2 कप कुट्टू का आटा।
बनाने की विधि
◆सबसे पहले केले और आलू को उबाल लें।
◆अब आप पनीर को कद्दूकस कर लें।
◆उबले केले और आलू में सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया , कसा पनीर और कुुुट्ट् का आटे को अच्छी तरह मिला लें।
◆इसे आप मनचाहा आकार(राउंड, रोल या ओवल) देकर तैयार कर लें।
◆इसके बाद सारे कटलेट्स को डीप फ्राई करें।
◆हरी धनिया की चटनी के साथ आप इनको परोसें। ये बेहद स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली रेसिपी है।
●टिप्स : 1. तेल बहुत तेज गर्म ना हो और ना ही कम गर्म वरना कटलेट्स या तो कच्चे रह जाएंगे और या तेल अधिइ पी जाएंगे और टेस्टी नहीं लगेंगे तो तेल पर्फेक्ट गर्म हुआ है जाँचने के लिए एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे गर्म तेल में डालें ऊपर तुरंत आ जाए तो बिल्कुल सही गर्म है अब आप कटलेट्स तेल में डाल सकते हैं।
2. कभी भी सारे कट्लेट्स एक साथ ना डालें एक साथ चिपककर वो फट जाएंगे साथ ही तेल भी खराब होगा तो एक बार में तीन चार ही कट्लेट्स डालें।तो सखियों बनाइये इस रेसिपी को इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होगी और मुझे बताना मत भूलिएगा कि कैसे बनें आपके कटलेट्स... फोटो शेयर करें।
धन्यवाद
स्मिता सक्सेना
#navratri2019 #recipecontest #navratricontest #recipe #navratrispecial #smitasmumpedia #bbccreatorsclub #shubhnavratri
Recommended Articles
BabyChakra User
Wow very nice