• Home  /  
  • Learn  /  
  • हेयर केयर टिप्स : डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना कैसे रोकें?
हेयर केयर टिप्स : डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना कैसे रोकें?

हेयर केयर टिप्स : डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना कैसे रोकें?

23 Feb 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

अगर आपको लगता है कि प्रसव के बाद माँ की सेहत के प्रति सारी जिम्मेदारियां पूरी हो गई हैं, तो आपका ऐसा सोचना कई मायनों में एक गलतफहमी हो सकती है। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शिशु के जन्म के बाद यानी डिलीवरी के बाद बालों की देखभाल संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसकी वजह है गर्भावस्था के चरण। दरअसल, प्रेग्नेंसी के 9 माह का सफर हार्मोनल बदलाव के साथ ही लाइफस्टाइल चेंजेस से भी जुड़ा होता है। यही वजह है कि डिलीवरी के बाद बाल झड़ना अधिकतर नई माँ की परेशानी बन सकती है।

इसी समस्या पर विस्तार से जानकारी पाने के लिए यह लेख पढ़ें। यहां प्रसव के बाद से बाल इतने क्यों झड़ते हैं, इसकी जानकारी से लेकर डिलीवरी के बाद बाल झड़े तो क्या करें? इसके बारे में भी बताया गया है, तो शुरू करें पढ़ना।

डिलीवरी के बाद हेयर फॉल क्यों होता है?

गर्भावस्था के बाद बाल क्यों झड़ते हैं, इसके पीछे हार्मोनल बदलाव को सबसे अहम कारण माना जा सकता है। इसके अलावा, डिलीवरी के बाद बाल झड़ने के कारण की एक अन्य वजह खान-पान में हुई बदलाव, गर्भावस्था के दौरान विभिन्न दवाओं का सेवन करना या इस दौरान कोई बीमारी होना भी हो सकता है। ये कारण किस तरह से गर्भावस्था के बाद बाल झड़ने की वजह बन सकते हैं, यह नीचे विस्तार से पढ़ें। 

1. हार्मोनल बदलाव 

सामान्य तौर पर पूरे जीवनकाल में बालों के झड़ने का एक पैटर्न देखा जा सकता है। बालों के झड़ने का यह पैटर्न तीन भागों में बंटा हुआ है- ऐनाजेन, केटाजन और टेलोजन। 

  1. ऐनाजेन – इस पैटर्न में बालों का विकास जारी रहता है। 
  2. टेलोजन – इस पैटर्न में बालों के झड़ने का चरण शुरू हो जाता है।
  3. केटाजन – यह पैटर्न ऐनाजेन और टेलोजन के बीच का चरण होता है। यानी जब पहले पैटर्न पूरा होकर अगले पैर्टन में जाता है, तो उस प्रवेश के चरण के दौरान बालों से संबंधित जो प्रतिक्रिया होती है, उसे ही केटाजन कहते हैं।

वहीं, गर्भावस्था के दौरान हो रहे हार्मोनल बदलाव की वजह से ऐनाजेन का पैटर्न सामान्य से अधिक दिनों तक जारी रह सकता है। इसी वजह से अक्सर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के बाल पहले के मुकाबले लंबे, घने और मजबूत होने लगते हैं और उनके बालों का झड़ना भी पहले ही मुकाबले कम हो सकता है।

दूसरी तरफ, जब शिशु के जन्म के बाद गर्भावस्था का चरण सामाप्त हो जाता है, तो बालों की ग्रोथ साइकल पहले की ही तरह सामान्य होना शुरू हो जाता है। यही कारण गर्भावस्था के बाद बाल झड़ने की वजह बन जाती है।

2. पौष्टिक तत्वों की कमी

इसके अलावा, अगर इस दौरान माँ का आहार ज्यादा पौष्टिक नहीं होता है, तो यह भी डिलीवरी के बाद हेयर फॉल की एक वजह बन सकती है।

3. दवाओं का सेवन

अगर कोई गर्भवती महिला प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर की सलाह पर किसी दवा का सेवन करती है या वह किसी बीमारी के इलाज से संबंधित दवा का सेवन करती है, जिसे वह शिशु के जन्म के बाद लेना बंद कर दे, तो यह भी नई माँ के बाल झड़ने के जोखिम को बढ़ा सकता है।

क्या गर्भावस्था के बाद बालों का झड़ना सामान्य है? 

हां, अधिकतर मामलों ऐसा देखा गया है कि शिशु के जन्म के बाद माँ के बालों के झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है, जो धीरे-धीरे अपने आप की कम होते हुए रूक भी सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो आमतौर पर, 90-95% बालों के विकास का चरण ऐनाजेन की प्रक्रिया में होते हैं। वहीं, 10% टेलोजेन की प्रक्रिया में। ऐसे में अगर बाल औसतन से 30% तक झड़ते हैं, तो इसे सामान्य माना जा सकता है। 

हालांकि, अगर प्रसव के लंबे समय बाद भी बालों का झड़ना लगातार जारी रहता है या बाल गुच्छों में झड़ते रहे हो, तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

गर्भावस्था के बाद बाल झड़ना कम करने के घरेलू उपाय

इस भाग में आप गर्भावस्था के बाद बाल झड़ना कम करने के लिए घरेलू उपाय पढ़ेंगे, जो निम्नलिखित हैंः

1. अंडा


अंडा आयरन से समृद्ध होता है, वहीं बालों के विकास में आयरन की भी एक मुख्य भूमिका होती है। ऐसे में नियमित रूप से बालों में अंडा लगाने से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। साथ ही, बालों की ग्रोथ बढ़ाने और रूसी की समस्या कम करने में भी उपयोगी हो सकता है।

बालों के लिए अंडा हेयर मास्क बनाने का तरीका

सामग्री:

  • 2 अंडा
  • 2 चम्मच नारियल का तेल

विधि:

  • किसी कटोरी में अंडे को सफेद भाग निकाल लें।
  • इसमें नारियल का तेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें।
  • अब इसे स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छे से लगाएं।
  • आधे घंटे के लिए बालों को शॉवर कैप से कवर करें और फिर हेयर वॉश करें।
  • सप्ताह में एक बार इस उपाय करें।

 2. दही

दही को विटामिन सी और विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। वहीं, इसके यह दोनों गुण बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकते हैं और उनके विकास में मदद कर सकते हैं।

बालों के लिए दही हेयर मास्क बनाने का तरीका

सामग्री:

  • आधा कप दही

विधि:

  • दही को अच्छे से फेंटकर इसे बालों व बालों की जड़ों में अच्छे से लगा लें।
  • 20 मिनट बाद शैंपू करके हेयर वॉश कर लें।
  • हफ्ते में एक बार इस उपाय को कर सकती हैं।
  • साथ ही, अपने आहार में भी दही का सेवन शामिल कर सकती हैं।

डिलीवरी के बाद बालों का झड़ना कम करने के लिए रखें ध्यान

गर्भावस्था के बाद बाल झड़ने की वजह आमतौर पर हार्मोनल असुंतलन को माना जा सकता है। ऐसे में प्रसव के बाद महिला को अपने आहार से जुड़ी कुछ बातों का भी खास ध्यान रखना चाहिए, जैसेः

1. भरपूर मात्रा में पानी पीना- प्रसव के बाद बालों को झड़ने से रोकना चाहती हैं, तो दिनभर शरीर की नमी का ध्यान रखें। इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीती रहें। इससे स्कैल्प की नमी बनीं रहेगी और बालों का झड़ना कम हो सकता है।

2. पोषक तत्वों का सेवन- बालों के विकास में आयरन, प्रोटीन, विटामिन ए व सी जैसे पोषक तत्वों को अहम माना जा सकता है। इसलिए, नई माँ को अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। खासतौर पर उन्हें अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए, यह हेयर फॉल की समस्या को रोक सकता है। 

  • प्रसव के बाद बाल झड़ना रोकने के लिए खाएं ये चीजें- मछली, अंडा, दही, एवोकाडो, पालक जैसी हरी सब्जियां, बेरीज, शकरकंद, आंवला व अन्य मौसमी फलों व सब्जियों को शामिल कर सकती हैं।

3. हेयरस्टाइलिंग से बचें- प्रसव के बाद जब तक बालों का झड़ना कम नहीं हो जाता है, तब तक हेयरस्टाइलिंग से बचाव करना चाहिए। किसी भी हेयर टूल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनका हीट बालों की नमी को कम करके उन्हें रूखा और बेजान बना सकता है। इसी वजह से बालों का झड़ना अधिक बढ़ सकता है।

उम्मीद है कि डिलीवरी के बाद बाल झड़ना कैसे कम किया जा सकता है, इसकी आपको उचित जानकारी मिली होगी। डिलीवरी के बाद बालों की देखभाल करने के लिए अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और लेख में बताए गए घरेलू उपायों को भी अपना सकती हैं। साथ ही समय-समय पर डॉक्टर की भी सलाह लेते रहें, ताकि डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या को समय रहते गंभीर होने से रोकने में मदद की जा सके।

#haircaretips #postpregnancy #newmomcare

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.