• Home  /  
  • Learn  /  
  • शिशु के लिए बेबी बिब और बेबी वाइप्स में से किसका इस्तेमाल करना है बेहतर?
शिशु के लिए बेबी बिब और बेबी वाइप्स में से किसका इस्तेमाल करना है बेहतर?

शिशु के लिए बेबी बिब और बेबी वाइप्स में से किसका इस्तेमाल करना है बेहतर?

31 Aug 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

जो पहली बार मॉम बनती हैं, उनके लिए यह निर्णय लेना मुश्किल हो जाता है कि बच्चे के लिए क्या अच्छा होता है और क्या नहीं। ऐसे मामलों में वह सदियों से चले आ रहे नियमों या इस्तेमाल हो रहे चीजों को फॉलो करें या दूसरे बातों पर ध्यान दें। ऐसी ही एक चीज है बेबी बिब और बेबी वाइप्स। 

आजकल के मॉम-डैड सभी बच्चे के खाने-पीने से लेकर उसके लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, सब बातों के बारे में रिसर्च करते हैं। बच्चे के लिए कौन-सा बेबी प्रोडक्ट सही होगा, कौन-सा कपड़ा अच्छा होगा, बच्चे के लिए कमरे का तापमान कितना होना चाहिए, गर्मी के समय एसी चलाना चाहिए कि नहीं- ऐसे हजारों सवालों का जवाब वो खोजते रहते हैं। बच्चे खाने के समय मुँह में खाना लगा लेते हैं, डकार लेने के समय थूक देते हैं, लार तो हमेशा ही टपकता है। ऐसे मामलों में बच्चे के मुँह को साफ करने के लिए अक्सर लोग बेबी बिब या कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं।

अब सवाल यह है कि शिशु के लिए बेबी बिब का इस्तेमाल करना क्या सेफ होता है? चलिए आगे इसके बारे में विस्तार से बात करते हैं। पहले जानते हैं कि बेबी बिब और बेबी वाइप्स का इस्तेमाल क्यों किया जाता है या यह क्या होता है?

बेबी बिब क्या होता है? What is Baby Bib 

वैसे तो 6 महीने के बच्चों को नियमित तौर पर बेबी बिब का ज्यादा इस्तेमाल लार को पोंछने के लिए किया जाता है और उनको इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलता है, जब वह छह महीने के बाद बेबी फूड खाना शुरू करते हैं तब बिब या बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। जिन बच्चों के लार बहुत ज्यादा टपकते हैं, उनके लिए बेबी बिब का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी बन जाता है। 

क्या होता है बेबी वाइप्स? What is Baby Wipes 

बेबी बिब की तरह बेबी वाइप्स का भी काम होता है। बेबी वाइप्स  शिशु  मुँह को पोंछने के काम आता है। इसके अलावा  डायपर बदलने के समय प्राइवेट पार्ट्स की गंदगी या पसीना आदि को साफ करने के लिए, बर्प करने के समय अक्सर बच्चे थूक देते हैं, उसको साफ करने के लिए बेबी वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए खुशबू रहित, प्राकृतिक और सौम्य चीजों से बने बेबी वाइप्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

बेबी बिब के जगह पर बेबी वाइप्स का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? Why Use Baby Wipes Instead Of Baby Bib

वैसे तो बच्चे हमेशा लार टपकाते हैं, ढकार लेने पर थूक देते हैं, ऐसे समय पर मुँह को साफ करने के लिए बेबी बिब का इस्तेमाल करने के जगह पर बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करना ज्यादा सेफ होता है। क्योंकि बेबी बिब हमेशा साफ नहीं होते हैं या देर तक पहने रहने के कारण गंदे भी हो जाते हैं। बेबी बिब डिस्पोजेबल नहीं होते हैं, इसलिए हर बार इस्तेमाल करने के बाद धोने की जरूरत होती है। 

कहने का मतलब यह है कि बार-बार एक ही बेबी बिब का इस्तेमाल करना स्किन इंफेक्शन को न्यौता देना बन जाता है। इसके अलावा बिब का बार-बार इस्तेमाल करने के कारण वह खुरदुरा हो जाते है और जिससे बच्चे की कोमल त्वचा को नुकसान पहुँचता है।

ऑर्गैनिक बैम्बू वाटर वाइप्स का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? Why choose Organic Bamboo Water Wipes in Hindi 

निम्नलिखित इन कारणों से ऑर्गेनिक बैंबू वाटर वाइप्स को चुनना चाहिए-

  • पॉलिएस्टर फ्री होते हैं
  • एलोवेरा, बादाम के तेल और विटामिन ई से भरपूर होते हैं
  • स्किन रैशेज और बर्न से राहत दिलाने में मददगार
  • बच्चे की संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल करना सेफ होता है
  • टॉक्सिन्स और केमिकल फ्री होता है
  • बेबी बिब का सबसे अच्छा विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इसमें 99% बांस का पानी होता है जो पावरफूल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।

आशा करते हैं कि अब आप समझ ही गए होंगे कि बेबी बिब के जगह पर बैंबू वाइप्स का इस्तेमाल करना क्यों सुरक्षित होता है।

संबंधित लेख:

शिशुओं में घमौरी या डायपर रैशेज होने पर इस तरह चुनें बेबी वाइप्स

बच्चे के लिए बेस्ट बेबी वाइप्स का चुनाव कैसे करें?

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.