• Home  /  
  • Learn  /  
  • सर्दी होने पर बच्चों के बंद नाक को खोलने का घरेलू उपाय
सर्दी होने पर बच्चों के बंद नाक को खोलने का घरेलू उपाय

सर्दी होने पर बच्चों के बंद नाक को खोलने का घरेलू उपाय

3 Nov 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

बच्चे हो या बड़े सर्दी होने पर बंद नाक की समस्या से सबको जुझना पड़ता है। बच्चों की बात जब आती है तब उनके लिए बंद नाक की परेशानी को सहना बहुत तकलीफदेह हो जाती है। माँ का दिल यही कहता है कि काश ऐसा कुछ मिल जाए जिससे कि बच्चे को बंद नाक (Nasal Congestion) की परेशानी से आराम मिल जाए। आपकी इसी टेंशन को कम करने के लिए हम आगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय आपसे शेयर करेंगे, जिसकी मदद से आप जल्दी और आसानी से बच्चे को बंद नाक की समस्या से राहत दिला पाएंगी।

बंद नाक की समस्या से बच्चे को कैसे राहत दिलाएंगे इस बात को लेकर चर्चा करने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर बंद नाक की समस्या होती क्यों है और ये है क्या। 

बच्चों को बंद नाक की समस्या क्यों होती है? Causes of Nasal Congestion

अक्सर बंद नाक की समस्या बदलते मौसम और पर्यावरणीय कारकों या एनवायरनमेंट फैक्टर्स के कारण होता है। ज्यादातर समय 3-4 दिनों के बाद इसके लक्षणों में सुधार आने लगता है। हालांकि बच्चों को इस परेशानी से जल्दी राहत दिलाने के लिए डॉक्टर से सलाह लेकर घरेलू उपायों को ट्राई कर सकते हैं। 

बच्चों में बंद नाक की समस्या का एक और कारण साइनस इंफेक्शन भी होता है। यह सामान्य सर्दी के कारण भी होता है। बंद नाक की समस्या के कुछ लक्षण ये होते हैं-

  • बहती नाक की समस्या
  • साइनस का दर्द
  • बलगम बनना
  • सूजे हुए नाक के टिशू

अगर सामान्य सर्दी के कारण बंद नाक की परेशानी है तो घरेलू उपचार काम आ सकता है। अगर बच्चे को यह परेशानी लंबे समय से है तो डॉक्टर से जितनी जल्दी हो सके संपर्क करनी चाहिए। जब सर्दी के कारण नाक भर जाता है या सूजन आ जाती है तो बच्चे को बंद नाक की परेशानी होती है। वैसे तो बंद नाक का कारण छोटी-मोटी बीमारियां होती हैं, जैसे- सर्दी, फ्लू और साइनस की परेशानी। यह परेशानी आम तौर पर 1-2 हफ्तों में ठीक हो जाती है। 

अगर इससे भी ज्यादा समय लग रहा है तो इन बीमारियों के कारण बंद नाक की समस्या हो सकती है, जैसे- 

  • एलर्जी
  • हे फीवर
  • केमिकल एक्सपोजर
  • एनवायरमेंट इरिटेंट्स
  • क्रॉनिक साइनस इंफेक्शन
  • गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज आदि।
बच्चों की बंद नाक की समस्या/ चित्र स्रोत-गुगल

बच्चों के लिए नाक बंद की समस्या से राहत पाने के घरेलू उपचार। Home Remedies for Nasal Congestion

सलाइन (सॉल्टवाटर) का ड्रॉप ट्राई करें– आप इसे स्टोर से भी खरीद सकते हैं।  नथुने  या नॉस्ट्रिल में कुछ बूँदें डालें, और फिर बलगम को निकालने के लिए  बल्ब सिरिंज का इस्तेमाल करें। जितनी बार आपको जरूरत हो इसे दोहराना सुरक्षित होता है। और अगर आप इस प्रक्रिया को अपने बच्चे के खाने से ठीक पहले करती हैं, तो इससे भोजन का समय उसको सांस लेने में आसान हो जाएगी।

 यदि आपका बच्चा 6 महीने से कम उम्र का है तो यह सबसे अच्छा काम करता है। जब आप बल्ब का उपयोग करते हैं तो बड़े बच्चे परेशान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह करना छोड़ देना चाहिए। 

बल्ब को सही तरीके से इस्तेमाल करने का तरीका:

  • पहले सिरिंज को निचोड़ें।
  • टिप को धीरे से अपने बच्चे के नॉस्ट्रिल में रखें।
  • बल्ब को धीरे-धीरे छोड़ें।
  • प्रत्येक बार इस्तेमाल करने के बाद इसे साबुन और पानी से धो लें।

वेपर पैच का इस्तेमाल करें- आजकल बच्चों को सर्दी के लक्षणों से राहत दिलाने में वेपर पैच का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। इसकी खास बात यह है कि बच्चों के लिए ये बिल्कुल सेफ है।  वेपर पैच चौकोर आकार का एक पैच या टुकड़ा होता है। वेपर पैच में सर्दी के लक्षणों से राहत दिलाने के लिए औषधी मिलाया हुआ रहता है। इस पैच की खास बात यह है कि ये नेचुरल चीजों से बना दवा का पैच आप शिशु के आस-पास कपड़े पर कहीं भी लगा सकते हैं। इसके हल्के महक से शिशु को बंद नाक (Nasal congestion relief baby) की समस्या से जल्दी राहत मिलती है।

इसके अलावा भी वेपर पैच के और भी हैं फायदे हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

  • इसका इस्तेमाल सीधे शिशु पर नहीं करना चाहिए।
  • यह 8 घंटे तक असरदार तरीके से काम करता है।
  • 100% नेचुरल चीजों से बना है।
  • यह कॉन्टैक्सलेस है।
  •  बंद नाक (Instant relief for nose block) की समस्या से जल्द आराम दिलाने में मदद करता है।
  • पीडियाट्रिशियन के हेल्प से बनाया गया है।
  • टॉक्सिन फ्री होने के साथ इसका इस्तेमाल करना भी बहुत ही आसान है।
  • इसके अलावा इसमें कपूर, पेट्रोलियम जेली और पैराफिन का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

चलिए, अब बात करते हैं कि कैसे कपूर, पेट्रोलियम जेली और पैराफिन बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। नेचुरल चीजों से बने वेपर पैच में इन चीजों का इस्तेमाल तो होता ही नहीं साथ ही यह कॉन्टैक्टलेस है, इसलिए शिशु हो या बच्चा यह सबके लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

चिपचिपा बलगम नाक में सटा होना– कभी-कभी बलगम आपके बच्चे की नाक के चारों ओर एक क्रस्टी या चिपचिपी गंदगी के रूप में सटी हुई होती है। इसे सुरक्षित रूप से साफ करने के लिए, एक कॉटन स्वैब को गर्म पानी से गीला करें और धीरे से उस जगह को पोंछ दें

अब तक के चर्चा से आप समझ ही गए होंगे कि बंद नाक की समस्या के लिए किन-किन तरीकों और चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। पैरेंटिंग, प्रेगनेंसी और बेबी केयर के बारे खुद को अपडेटेड रखने के लिए बेबीचक्रा ऐप को लाइक और सबस्क्राइब करें।

संबंधित लेख-

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.