• Home  /  
  • Learn  /  
  • जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट हैं ये सेक्स पोजीशन्स
जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट हैं ये सेक्स पोजीशन्स

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट हैं ये सेक्स पोजीशन्स

14 Jul 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

क्या जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन का कोई संबंध है? जब पार्टनर्स प्रेग्नेंसी के लिए प्लान कर रहे होते हैं, उस समय बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल आता है। इस बात की पुष्टि किसी वैज्ञानिक शोध में नहीं होती है। लेकिन, जानकारों की मानें तो कई सेक्स पोजीशन ऐसी होती हैं जो स्पर्म के फ्लो को बाधित करती हैं। इससे स्पर्म गलत जगह एकत्रित हो जाता है और महिला के गर्भधारण करने की संभावना कम हो जाती है।

यही वजह है इस लेख में हम जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन (Baby planning sex position) के बारे में जानकारी लेकर हाजिर हुए हैं। वैसे तो संबंध बनाने के लिए कई सारी पोजीशन होती हैं, लेकिन जिनमें पुरुष का स्पर्म महिला की सर्विक्स के करीब जाता है, उन्हें गर्भधारण के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। लेख में नीचे हम विस्तार से तेजी से गर्भवती होने के लिए सेक्स पोजीशन (Sex positions for pregnancy in hindi) के बारे में जानेंगे। 

प्रेग्नेंट होने के लिए आप कब और कितनी बार सेक्स करें? (How Often should You have Sex to Get Pregnant in Hindi)

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन
प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन/ चित्र स्रोत: फ्रीपिक

एक शोध के अनुसार, 2-3 दिन के गैप के बाद सेक्स करने से शुक्राणु की गुणवत्ता बेहतर होती है। कपल्स को कंसीव करने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार सेक्स करने की सलाह दी गई है और जिन पुरुषों का स्पर्म काउंट नॉर्मल है उन्हें एक दिन छोड़कर। वहीं, एक अन्य शोध में बताया गया है कि दिन में दो बार संबंध बनाने से भी कंसीव करने की संभावना बढ़ती है। 

कुछ लोगों का मानना है एक दिन में कई बार सेक्स करने से प्रेग्नेंट (Sex Positions For Pregnancy in Hindi) होने में मदद होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। शोध में मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन में कई बार सेक्स करने से हेल्दी स्पर्म में कमी आती है।

इसलिए, यदि आप और आपके पार्टनर प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहे हैं, तो ओव्यूलेशन के दौरान इंटरकोर्स करें। इसमें संबंध बनाने से 25 फीसदी तक गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि संबंध बनाते समय किसी तरह का स्ट्रेस न लें। इस पूरी प्रक्रिया को नैचुरल और आराम से होने दें और इंजॉय करें।

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स करने का सही समय क्या है?

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स करने का सही समय ओव्यूलेशन से पांच दिन पहले, ओव्यूलेशन का दिन और ओव्यूलेशन के दो दिन बाद होता है। दरअसल, ओव्यूलेशन के दौरान अंडाशय अंडे को जारी करता है, जो फैलोपियन ट्यूब में करीबन 12 से 24 घंटों तक रहता है। इसे फर्टिलाइज होने के लिए शुक्राणु की जरूरत होती है, वरना यह मर जाता है। 

शुक्राणु महिला के शरीर में 5 दिन तक जिंदा रह सकता है। इसलिए, कंसीव करने के लिए प्रयास कर रहे कपल्स की कोशिश यह होनी चाहिए कि जिस समय महिला का शरीर ओव्युलेट करे, तो उनकी फैलोपियन ट्यूब में जीवित शुक्राणु पहले से मौजूद हो।

ओव्यूलेशन को ट्रैक करने के लिए कई सारी एप्स आती हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार एप स्टोर से ओव्यूलेशन ट्रैकर डाउनलोड कर सकती हैं। ये एप आपको ओव्यूलेशन पीरियड को ट्रैक करने में मदद करते हैं।

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन (Sex Positions For Pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन
गर्भवती होने के लिए सेक्स पोजीशन/ चित्र स्रोत: फ्रीपिक

1. प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन: मिशनरी पोजीशन (Missionary Position)

प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन की लिस्ट में सबसे पहला नाम मिशनरी पोजीशन का आता है। इसे मैन ऑन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। इस पोजीशन में महिला नीचे होती है और पुरुष उसके ऊपर। इस पोजीशन में पुरुषों के जनानंग का काफी गहराई तक प्रवेश संभव होता है। इसमें पुरुष का स्पर्म महिला के गर्भाशय ग्रीवा के बाहरी हिस्से के पास जमा हो जाता है और सर्विक्स तक आसानी से पहुंच पाता है।

2.प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन: मिशनरी विद पिल्लो (Pillow Under the Hips)

इसमें तकिए के साथ मिशनरी पोजीशन करना है। इस पोजीशन में महिला के हिप्स के नीचे तकिया रखा जाता है। जल्दी गर्भवती होने के लिए इस पोजीशन को बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पोजीशन में पुरुष के द्वारा जितना स्पर्म रिलीज होता वो महिला की योनि में कम समय में अधिक गहराई तक प्रवेश कर पाता है। इससे स्पर्म के सर्विक्स तक पहुंचने का सफर आसान हो जाता है।

3. प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन: डॉगी स्टाइल (Doggy Style)

कंसीव करने के लिए डॉगी स्टाइल को भी एक बेहतर पोजीशन माना जाता है। इस पोजीशन में पुरुष महिला के पीछे की तरफ होता है औप पार्टनर के अंदर काफी गहराई तक प्रवेश कर पाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस पोजीशन में भी स्पर्म सर्विक्स के काफी नजदीक तक पहुंच पाता है। 

पुरुषों के लिए यह पोजीशन आसान होती है, क्योंकि इसमें उन्हें मिशनरी की तरह मसल्स पर ज्यादा दबाव नहीं डालना पड़ता है।

4. प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन: कंधों पर पैर या लेग्स ऑन शोल्डर (Legs on Shoulder)

प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे कपल्स यह बात ध्यान में रखें कि गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) भी इसमें भूमिका निभा सकता है। लेग्स ऑन शोल्डर अवस्था में महिला के पैर पुरुष के कंधों पर होते हैं। यह भी एक ऐसी पोजीशन है जिसमें वीर्य सर्विक्स के अधिक करीब तक पहुंच पाता है। बेबी प्लान कर रहे कपल्स इस पोजीशन को आजमा सकते हैं। 

5. प्रेग्नेंट होने के लिए सेक्स पोजीशन: मरमेड पोजीशन (Mermaid Position)

यह भी मिशनरी पोजीशन का ही एक प्रकार है। बस इसमें महिला बेड पर इस तरह होती हैं कि उनके हिप्स किनारे पर होते हैं और पुरुष स्टैंडिंग पोजीशन में रहता है। महिला के हिप्स के नीचे पिल्लो रहेगा और टांगे बिल्कुल सीधी। इस दौरान महिला अपने हाथों को पिल्लो के नीचे रख सकती हैं। यह पोजीशन भी शुक्राणुओं को सर्विक्स तक बेहतर रूप में पहुंचाने की संभावना बढ़ाता है, जिससे प्रेग्नेंट होने की चांसेस अधिक होते है। साथ ही यह पोजीशन पार्टनर्स के यौन जीवन में आनंद घोलने का काम करती है।

इस लेख के जरिए प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट सेक्स पोजीशन (Best Sex Positions for Pregnancy) के बारे में तो आप जान चुके हैं। इसके साथ ही कपल्स को कुछ और बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। जैसे यदि आप स्मोक करते हैं, तो उसे छोड़ दें। कैफीन इनटेक को सीमित कर दें। डाइट का खास ख्याल रखें। इन सबके बावजूद भी यदि आपको प्रेग्नेंट होने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो गायनोकोलॉजिस्ट से मिलना बेहतर होगा।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.