• Home  /  
  • Learn  /  
  • प्रेग्नेंसी में सेक्स करना क्या शिशु के लिए सुरक्षित होता है?
प्रेग्नेंसी में सेक्स करना क्या शिशु के लिए सुरक्षित होता है?

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना क्या शिशु के लिए सुरक्षित होता है?

4 Mar 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

पति-पत्नी के रिश्ते में न सिर्फ प्यार और विश्वास होना जरूरी होता है, बल्कि रिश्ते में संभोग होना भी अहम माना जा सकता है। संभोग करने की इच्छा न सिर्फ उनके विश्वास को बढ़ाता है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को भी मजबूत करता है। ऐसे में किसी गंभीर बीमारी या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना दोनों के लिए ही चुनौती बन सकता है। गर्भावस्था में संभोग करना कई मायनों में चिंता का सवाल माना जाता है। 

दरअसल, कपल्स के मन में डर बना रहता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना असुविधाजनक तो हो सकता है, इसके अलावा इस दौरान सेक्स करना माँ व बच्चे के लिए भी चिंताजनक स्थितियों का कारण बन सकता है। 

ऐसे में प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सही या गलत, इसी विषय के बारे में हम इस लेख में बता रहे हैं। यहां गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स) से लेकर प्रसव के आखिरी चरणों तक सेक्स करने के सुरक्षित तरीके बताए गए हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं, यह पूरी तरह से गर्भावस्था के चरणों, गर्भवती महिला के स्वास्थ्य व सेक्स करने के तरीके पर निर्भर कर सकता है। डॉक्टर के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान संभोग करना सुरक्षित माना जा सकता है, बशर्त कि दोनों ही साथियों को इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना
प्रेग्नेंसी में सेक्स करना / चित्र स्रोत : फ्रीपिक

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भ में शिशु एमनियोटिक द्रव से भरी थैली के अंदर होता है, जो गर्भाशय की मजबूत मांसपेशियों से घिरा होता है। इसी वजह से प्रेग्नेंसी में सेक्स करना माँ व बच्चे दोनों के लिए ही स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित हो सकता है। साथ ही, शिशु को संक्रमण होने की आंशका भी कम रहती है। हालांकि, गर्भवती महिला को कब तक संबंध बनाने चाहिए, इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना कब चिंताजनक बन सकता है?

निम्नलिखित परिस्थितियों में प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना जोखिम की स्थिति उत्पन्न कर सकता है, जैसेः

  • अगर पहले की गर्भावस्था में संभोग के दौरान गर्भपात हुआ हो।
  • गर्भावस्था के 37वें सप्ताह या प्रसव की तारीख से एक सप्ताह पहले।
  • पेट या गर्भाशय में ऐंठन होने पर।
  • योनि से दूधिया या खूनी रंग का द्रव बहने पर।
  • जुड़वां या मल्टीपल प्रेग्नेंसी होने पर।

गर्भावस्था में संभोग करना क्यों मुश्किल हो सकता है?

ऐसी कई वजहे हैं, जिनके कारण गर्भावस्था में संभोग करना मुश्किल हो सकता है। यहां पर हम तिमाही के अनुसार गर्भावस्था में संबंध बनाना किस वजह से मुश्किल हो सकता है, इसके बारे में बता रहे हैंः

गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स)
गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स) / चित्र स्रोत : फ्रीपिक
  1. गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स) : गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स) करना मुश्किल हो सकता है। इसके पीछे है गर्भवती महिला का चिड़चिड़ा होना, गर्भावस्था की वजह से अधिक थकान महसूस करना व अन्य शारीरिक बदलाव होना। इससे गर्भावती महिला में संभोग करने की इच्छा कम हो सकती है।
  1. गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में संभोग (सेक्स) : गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में संभोग करने की इच्छा मॉर्निंग सिकनेस की वजह से कम हो सकती है। इसके अलावा, दूसरी तिमाही में पेट का आकार भी बढ़ने लगते हैं, इससे प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करना कुछ हद तक असुविधाजनक बन सकता है। हालांकि, अगर गर्भावस्था के लिए सुरक्षित सेक्स पोजीशन का ध्यान रखा जाए, तो गर्भावस्था में संबंध बनाना सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
  1. गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में संभोग (सेक्स) : तीसरी तिमाही के आखिरी हफ्तों को छोड़कर अगर गर्भवती महिला साथी के साथ सेक्स करने में सुविधाजनक महसूस करती है, तो इन दिनों में संभोग किया जा सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि इस दौरान भ्रूण का विकास काफी हो गया रहता है और महिला के पेट का आकार भी बड़ा हो जाता है। 

गर्भावस्था में संभोग करना हैं, तो इन सुरक्षित यौन स्थिति का रखें ध्यान 

गर्भावस्था में संभोग करना सुविधाजनक व सुरक्षित बना रहे, इसके लिए नीचे हम सुरक्षित यौन स्थिति के बारे में बता रहे हैं। ये सभी संभोग की स्थितियां गर्भावस्था के सभी चरणों के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक हो सकते हैंः

  • वुमन ऑन टॉप पोजीशन
  • एज ऑफ द बेड पोजीशन
  • घुटनों के बल या डॉग स्टाइल 
  • सिटिंग डाउन पोजीशन
  • स्पूनिंग पोजीशन

गर्भावस्था के दौरान संभोग करते समय इन पोजीशन से बचें

गर्भावस्था की पहली तिमाही में संभोग (सेक्स) करना सबसे अधिक सुरक्षित माना जा सकता है, क्योंकि, इस दौरान गर्भवती महिला के पेट का आकार बढ़ा हुआ नहीं होता है। वहीं, गर्भावस्था की दूसरी और तिमाही में कुछ इस तरह के सेक्स पोजीशन से बचना चाहिए, जो निम्नलिखित हो सकते हैंः

  • अधिक गति वाले संभोग पोजीशन
  • मिशनरी पोजीशन 

क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है?

कुछ अध्ययन यह बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान संभोग से लाभ भी मिल सकता है, जो इस प्रकार हैं:

  • अनिद्रा की समस्या दूर करे 
  • बेहतर रक्त संचार करे
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार लाए
  • श्रोणि व योनि की मांसपेशियों को मजबूत बनाए
  • रक्तचाप को सामान्य बनाए
  • भावनात्मक स्थिति में सुधार लाए, जैसे – तनाव में कमी या अकेलापन दूर करे

क्या गर्भावस्था के दौरान संभोग से कोई समस्या हो सकती है?

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना कितना है सुरक्षित, यह पूरी तरह से गर्भवती महिला की स्वास्थ्य स्थिति व संभोग के सुरक्षित पोजीशन पर निर्भर कर सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में सुरक्षा से जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखने पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, जैसेः 

  • योनि में तेज दर्द व ऐंठन होना
  • पेट में तेज दर्द व ऐंठन होना
  • रक्तस्राव या स्पॉटिंग होना
  • गर्भाशय का संकुचित होना
  • संभोग के दौरान सामान्य से अधिक दर्द होना
  • सफेद द्रव (एमनियोटिक द्रव) का रिसाव होना

प्रेग्नेंसी में सेक्स करने का मन करे तो क्या करना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में सेक्स करने का मन हो, लेकिन ऐसा करना संभव न हो, तो दोनों साथी निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं। ये बातें काफी हद तक मन से संभोग की भावना को कम करने में मदद कर सकते हैं, जैसेः

प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सही या गलत
प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सही या गलत / चित्र स्रोत : फ्रीपिक
  • कडलिंग करना
  • फोन या चैट सेक्स करना
  • रोमांटिक बातें करना
  • रोमांटिक मूवी देखना
  • घर पर ही डिनर या लंच के लिए स्पेशल तैयारी करना

गर्भवती महिला को कब तक संबंध बनाना चाहिए?

गर्भवती महिला को कब तक संबंध बनाना चाहिए, यह गर्भावस्था के चरण व महिला के पेट के आकार पर निर्भर कर सकता है। सामान्य गर्भावस्था के पहले सप्ताह से लेकर 30वें व 32वें सप्ताह तक गर्भावस्था में संबंध बनाना गर्भवती महिला के लिए सुरक्षित माना जा सकता है।

उम्मीद है कि प्रेग्नेंसी में सेक्स करना कितना है सुरक्षित इसे समझाने में यह लेख कारगर साबित होगा। साथ ही एक बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सही या गलत नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि गर्भावस्था में संबंध बनाना पूरी तरह से गर्भवती महिला की स्वास्थ्य स्थिति और दोनों साथी के लिए सुविधाजनक स्थिति पर निर्भर कर सकता है। इसलिए गर्भावस्था में संभोग करना चाहते हैं, तो इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.