• Home  /  
  • Learn  /  
  • केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places in Kerala
केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places in Kerala

केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places in Kerala

14 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

घूमने का प्लान करने वालों के लिए केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हैं। यूं ही केरल को गोड्स ओन कंट्री नहीं कहा जाता है। यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। शांति, प्रकृति के नजारे, बोट हाउस, आयुर्वेदिक मसाज, ये सबकुछ इंसान को अंदुरुनी सुख और सुकून देते हैं। अपनी व्यस्त दुनिया से निकलकर प्रकृति के करीब जाना चाहते हैं, तो केरल घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। आप अपने केरल टूर पैकेज (Kerala tour package) में इन बेस्ट टूरिस्ट प्लेस को शामिल कर सकते हैं।

केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places In Kerala

अलप्पी (Alleppey)

केरल के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में से एक अलप्पी है। हाउसबोट में छुट्टी बिताने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। हाउस बोट को एकदम लग्जरी होटल का रूप दिया गया है। आप यहां वाटर रूट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां अगस्त से सितंबर के महीने में स्नेक बोट रेस भी होती है। 

अलप्पी मेंअलपुझा बीच, राफ्टिंगकृष्णपुरम पैलेस, रेवी करुणाकरण म्यूजियम, पथिरमनल, अम्बालाप्पुझा श्री कृष्ण मंदिर और नेहरू ट्रॉफी बोट रेस देखने लायक जगह हैं। यह जगह कोच्चि हवाई अड्डा से 53 किलोमिटर दूर है और अलप्पी निकटतम रेलवे स्टेशन है।

थेक्कडी (Thekkady)

थेक्कडी भी केरल के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट में शुमार है। पश्चिमी घाटों की हरी-भरी हरियाली के बीच बसी यह जगह रमणीय है। थेक्कडी में पेरियार झील, पेरियार जंगल काफी प्रसिद्ध हैं। यहां कॉफी और मसाले के बागान और टाइगर रिजर्व है।  बाघ, सांभर हिरण, गौर जैसे जीव देखने या पक्षियों की 265 प्रजातियां देखने के लिए आप इस रिजर्व में जा सकते हैं। 

यहां की सफारी,  बैम्बू राफ्टिंग, जंगल कैंप, जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। थेक्कडी के सबसे करीब मदुरई हवाई अड्डा और कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। कोट्टायम रेलवे स्टेशन थेक्कडी से 110 किमी की दूरी पर है।

इडुक्की (Idukki) 

इडुक्की केरल का एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यह केरल का बहुत बड़ा जिला है, जिसमें मनमोहक मुन्नार, दक्षिण भारत की सबसे बड़ी चोटी अनामुडी, थेक्कडी, एराविकुलम नेशनल पार्क, पेरियार टाइगर रिजर्व, सभी इडुक्की जिले के अंतर्गत आते हैं। 

आप इडुक्की में पर्यटकों के आकर्षण की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि केरल के इस जिले में झरने, चाय के बागान, हरी-भरी पहाड़ियां बहुतायत में हैं। आप हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए संभ‍ावनाओं और विकल्पों से भरी जगह जाना चाहते हैं, तो आप इडुक्की को याद रखें।

इडुक्की के टॉप टूरिस्ट प्लेस में इडुक्की आर्क डैम, मीसापुलीमाला, कलवरी माउंट, अनायिरंकल डैम रिसर्वेयर, पांचालीमेडु, अंचुरुली वाटर फॉल, टी म्यूजियम, इलवीजा पुंचिरा, कीझारकुथु फॉल्स, हिल व्यू पार्क शामिल हैं। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से यह जगह 100 किलोमिटर की दूरी पर है और एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से 104 किलोमीटर। ये दोनों जगह निकटतम है।

केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places In Kerala| केरल टूर पैकेज| Kerala tour Package
केरल में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस | Best Tourist Places In Kerala | केरल टूर पैकेज| Kerala tour Package / स्रोत – पिक्सेल्स

कन्नूर (Kannur)

कन्नूर केरल के टॉप बीच डेस्टिनेशन में से एक है। यह जगह मैंगलोर से 138 किलोमीटर की दूरी पर है। साइटसीइंग, समुद्री तट, ऐतिहासिक स्मारक, प्राचीन मंदिर, ये सभी कन्नूर में हैं। कन्नूर में शीर्ष पर्यटन स्थल में सेंट एंजेलोस किला, थालास्सेरी किला, अरलम वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, पय्यम्बलम बीच, और वलियापरम्बा द्वीप शामिल हैं। यहां मुजप्पिलंगड बीच है, जो एशिया का सबसे लंबा ड्राइव-इन बीच है। 

हैंडलूम, संगीत और लोक कलाओं के लिए भी कन्नूर को जाना जाता है। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होने के साथ ही कन्नूर में भारतीय नौसेना अकादमी है, जो एशिया की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है। कन्नूर को कुर्ग टूर पैकेज (Coorg tour packages) के साथ घूमा जा सकता है। 

कुमारकोम (Kumarakom)

कुमारकोम एक छोटा सा गांव है। इसे प्रकृति ने आकर्षण के तोहफे से नवाजा है। यहां टूरिस्ट पैराडाइज कहलाने वाली वेम्बनाड झील है। कुमारकोम में सुखद हाउसबोट राइड ली जा सकती है। साइबेरियाई सारस सहित कई पक्षी प्रजातियां कुमारकोम बर्ड सेंचुरी में देखी जा सकती हैं। 

कुमारकोम केरल टूर पैकेज (Kerala tour package) में आप बर्ड सेंचुरी, कुमारकोम बैकवाटर, वेम्बनाड झील, कुमारकोम बीच, अरुविक्कुझी वाटर फॉल, वलियापल्ली, चेरियापल्ली, थिरुनक्कारा महादेव, पथिरमल द्वीप को शामिल कर सकते हैं।

 कोवलम (Kovalam)

केरल के सबसे अच्छे गंतव्यों व पर्यटन स्थल (Best Tourist Places in Kerala) की सूची में कोवलम भी शामिल है। यहां की सुंदरता एक अलग ही अनुभव देती है। यहां अच्छा मौसम, अच्छी हवा और ऊंचे नारियल के पेड़ स्वर्ग से कम नहीं लगते। समुद्री खाना पसंद करने वाले यहां इसका स्वाद ले सकते हैं। कोवलम में सुकून देने वाली आयुर्वेदिक मालिश भी की जाती है। 

पैरासेलिंग, स्नॉर्कलिंग इत्यादि जैसे वाटर स्पोर्ट्स यहां खेले जा सकते हैं। कोवलम टूर पैकेज में आप लाइटहाउस बीच, हालसीन कैसल, समुद्रा बीच, तिरुवल्लम परशुराम मंदिर, विझिंजम समुद्री एक्वेरियम, हाल्स्योन कैसल अक्कुलम झील, विझिंजम फिशिंग हार्बर, वेल्लयानी झील, करमाना नदी, अरुविक्कारा रॉक कट केव, वलियाथुरा पियर को शामिल कर सकते हैं।

कोवलम के सबसे पास त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जिससे 15 किमी की दूरी में यह जगह है। कोवलम का निकटतम रेलवे स्टेशन त्रिवेंद्रम है, जो कोवलम से 14 किमी दूर है।

बस तो ये थे केरल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस। आप इनमें से पसंदीदा जगहों को अपने केरल टूर पैकेज में शामिल कर सकते हैं। ये सारी जगह अपने आप में काफी अलग हैं। यहां आपको आनंद और मन की शांति दोनों भरपूर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें –
हिमाचल प्रदेश के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस
साउथ इंडिया के बेहतरीन पर्यटन स्थल
उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट जगह
कोलकाता में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह
गर्मी को मात देने लिए बनाएं यहां घूमने का प्लान

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.