• Home  /  
  • Learn  /  
  • गुनगुने पानी से कैसे करें वेट लॉस, जानिए इसके अनेक फायदे
गुनगुने पानी से कैसे करें वेट लॉस, जानिए इसके अनेक फायदे

गुनगुने पानी से कैसे करें वेट लॉस, जानिए इसके अनेक फायदे

20 Feb 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

पानी हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। देखा जाए तो इसके अनगिनत फायदे हैं। इसमें से एक है वजन कम करना। गर्मी में भले ही आप ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए गुनगुने पानी के फायदे जान लिए, तो सर्दी क्या आप गर्मी में भी गुनगुना पानी पीना शुरू कर देंगे।

मानते हैं वजन कम करने के लिए कई डिटॉक्स ड्रिंक्स बाजार में मौजूद हैं, लेकिन वजन कम करने का पानी से बड़ा कोई नेचुरल सॉल्यूशन नहीं है। सर्दियों में अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो ये आपको कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में लाभ दे सकता है। जी हां, गुनगुना पानी पीना वेट लॉस का जांचा-परखा नुस्खा है। आइए जानते हैं यह आपके शरीर पर कैसे काम करता है और क्या हैं इसके फायदे।

क्या वाकई गर्म पानी से वेट लॉस होता है?

कई शोध में इस बात की पुष्टि होती है कि अधिक मात्रा में पानी पीने से वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। बात करें गुनगुने पानी की तो एक शोध के अनुसार, पानी पीने के बाद चयापचय दर में वृद्धि होती है। पानी अगर गुनगुना गर्म हो तो इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ती है। इस तरह गर्म पानी वजन को कम करने में सहायक भूमिका निभा सकता है।

वेट लॉस में गुनगुना पानी कैसे फायदेमंद है?

गुनगुना पानी वजन कम करने में कैसे अहम भूमिका निभाता है, नीचे हम इसकी जानकारी दे रहे हैं:

 

1. विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है

गुनगुना पानी न सिर्फ शरीर की हर कोशिका में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है, बल्कि शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करने में भी सहायक भूमिका निभाता है। यही वजह है दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी पीने से करने की सलाह दी जाती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर कर शरीर की सफाई करता है।

2. फैट को करे कम

एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि गर्म पानी पीने से शरीर में थर्मोजेनेसिस प्रभाव उत्पन्न होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर फैट को कम कर सकता है।

3. जीरो प्रतिशत कैलोरी

वजन कम करने वाले लोगों को कैलोरी मॉनिटर करने की सलाह दी जाती है। वहीं, शरीर को ऊर्जा के लिए कैलोरी की जरूरत होती है। हम जो खाते व पीते हैं, इससे हमारे शरीर को कैलोरी मिलती हैं, लेकिन कई बार चाय, कॉफी व अन्य ड्रिंक्स की वजह से शरीर में अतिरिक्त मात्रा में कैलोरी जाने लगती है। ऐसे में गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ कैलोरी की खपत को कम कर सकता है। बता दें, पानी में कैलोरी की मात्रा जीरो प्रतिशत होती है।

4. भूख को करे कम

कई दफा ज्यादा खाने की आदत से भी वजन बढ़ने की शिकायत होती है। ऐसे में पानी इस परेशानी से काफी हद तक राहत प्रदान कर सकता है। एक शोध में साफतौर से बताया गया है कि पानी भूख को दबाता है। इसके अलावा, यह ऊर्जा की खपत को काफी हद तक कम कर सकता है। ऐसे में माना जा सकता है कि गुनगुना पानी काफी हद तक अनावश्यक खाने की आदत से बचा सकता है।

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने का सही तरीका क्या है?

वजन को नियंत्रित रखने के लिए गर्म पानी को सही तरीके से लिया जाना जरूरी है। नीचे गर्म पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

  • दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
  • जो लोग वर्कआउट करते हैं, वो एक्सरसाइज से पहले दो गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
  • तीनों समय खाना खाने से आधे घंटे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी लें। इससे आपको भूख भी कम लगेगी।
  • रात को सोने के लिए बिस्तर पर जाने से आधे घंटे पहले गुनगुना पानी जरूर पिएं।

गर्म पानी में निम्न चीजों को मिलाकर भी पीया जा सकता है:

 

  • गर्म पानी में ग्रीन टी डिप करके ले सकते हैं।
  • गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर ले सकते हैं।
  • पानी में दालचीनी उबालकर गर्म पानी तैयार कर सकते हैं।
  • जीरे की चाय बना सकते हैं।
  • पानी में सूखा धनिया उबालकर ड्रिंक बना सकते हैं।
  • अजवाइन की चाय तैयार कर सकते हैं।
    खीरा, अदरक और नींबू से डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना कि गुनगुना पानी वजन को नियंत्रित रखने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत प्रदान कर सकता है। वजन कम करने के लिए गर्म पानी पीने के साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज करें व डाइट का भी ध्यान रखें। तो, बस सोच क्या रहे हैं, वजन कम करने के लिए आज से गुनगुने पानी को भी अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

#weightlosstips #fitness

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.