• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखेगा ये बेस्ट बेबी शैम्पू
बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखेगा ये बेस्ट बेबी शैम्पू

बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखेगा ये बेस्ट बेबी शैम्पू

4 Aug 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

बच्चे की नाजुक त्वचा व स्कैल्प की देखभाल करने का जिम्मा माता-पिता के कंधों पर होता है। लेकिन चाहकर भी आप अकेले यह दायित्व नहीं संभाल सकते। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आपको चाहिए होंगे कुछ बेस्ट इंग्रीडिएंट युक्त प्रोडक्ट (Skin care product)। ये बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल एकदम माँ की तरह रखते हैं। चलिए, जानते हैं बच्चे की नाजुक त्वचा  को कैसे संभालें।

बच्चे की नाजुक स्कैल्प का कैसे ख्याल रखें | How to take care of Baby’s Sensitive Scalp in Hindi

सबसे पहले तो यह समझिए कि बच्चे की स्किन सिर्फ शरीर तक सीमित नहीं है। शरीर की त्वचा के साथ ही सिर की त्वचा जिसे स्कैल्प व खोपड़ी कहते हैं, उसका ख्याल भी रखना आवश्यक है। इनका ख्याल रखने के लिए माँ-पिता मिलकर बच्चे को नहलाने-धुलाने का काम तो बखूबी करते हैं, लेकिन स्किन केयर प्रोडक्ट (Skin care product) ही बेबी स्किन के लायक न हो, तो सिर की त्वचा/ स्कैल्प रूखी, बेजान और रूसी वाली हो जाती है। 

जी हां, बच्चे की नाजुक त्वचा का ख्याल रखने का जिम्मेदारी जितना आपका है, उतना ही बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट (Skin care products) का भी है। चलिए, आगे जानते हैं कौन-से प्रोडक्ट बच्चे की नाजुक त्वचा का ख्याल एकदम माँ की तरह रखते हैं।

बेस्ट बेबी शैम्पू कैसा होना चाहिए? | Best Baby Shampoo in Hindi

सबसे पहले शुरुआत करते हैं नेचुरल स्ट्रेंथनिंग शैम्पू से। आप बच्चे की स्कैल्प यानी सिर की त्वचा का ख्याल रखने के लिए प्राकृतिक अवयव (Ingredients) से बना बेबी शैम्पू खरीदें। ऐसा शैम्पू जो बच्चे के बाल को 2X मजबूती देता है। 

इतना ही नहीं, एक अच्छा बेबी शैम्पू बालों को सौम्यता के साथ सफाई करते हुए स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को नुकसान नहीं पहुंचाता।

हमेशा हिबिस्कस, ऑर्गेनिक करी पत्ता और चंदन से निर्मित बेबी शैम्पू को ही प्राथमिकता दें। बेबी शैम्पू का लेबल चेक करके देखें कि कहीं उसमें सिर्फ नाम मात्र के प्राकृतिक सामग्री तो नहीं है। साथ ही देखें कि उसमें कितने केमिकल हैं। बच्चे की नाजुक स्कैल्प के लिए केमिकल अच्छे नहीं होते हैं। #labelpadhomom

अच्छा बेबी शैम्पू बच्चे को क्रैडल क्रैप से बचाने और स्कैल्प को अच्छे से मॉइस्चराइज करने का काम करता है। साथ ही शिशु के स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें – बच्चे के लिए बेबी शैम्पू के फायदे

बेस्ट बेबी शैम्पू में क्या होना चाहिए | What should be in Best Baby Shampoo in Hindi

बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखेगा ये बेस्ट बेबी शैम्पू
बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखेगा एक प्लांट बेस्ड बेस्ट बेबी शैम्पू

बच्चे व शिशु के लिए बेस्ट स्किन केयर प्रोडक्ट (best skin care product) खरीदना एक कला है। हम आपको बता रहे हैं कि बेस्ट बेबी शैम्पू में क्या होना चाहिए –

प्लांट-बेस्ड क्लींजर – Plant Based Cleanser

बालों और स्कैल्प को बिना ज्यादा रुखा बनाए सौम्यता और गहराई से सफाई करते हैं। इसी वजह से बेस्ट बेबी शैम्पू में प्लांट बेस्ड क्लींजर होना चाहिए।

चुकंदर आधारित कंडीशनर – Beetroot-Based Conditioner 

बेबी शैम्पू में बीटरूट बेस्ड कंडीशनर होना भी अच्छा है। यह शिशु के नाजुक बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही स्कैल्प बैरियर और स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ ही स्कैल्प में वाटर लॉस को रोकता है।

प्राकृतिक मॉइस्चराइजर – Natural Moisturizer 

नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। अच्छे शैम्पू में नारियल आधारित लिपिड में परत बढ़ाने वाले आवश्यक तत्व होते हैं, जो परतदार यानी फ्लेकी स्कैल्प में होने वाली खुजली को शांत करते हैं।

चंदन का तेल – Sandalwood Oil 

चंदन के तेल में रोगाणुरोधी गुण होते हैं। ये गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं। यही नहीं, चंदन के तेल में मौजूद औषधीय गुण बालों के विकास को भी बढ़ावा देते हैं।

ऑर्गेनिक करी लीफ ऑयल और रोजमैरी ऑयल –  Organic Curry Leaf Oil & Rosemary Oil

इन दोनों ही तेल को बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।साथ ही ये तेल स्कैल्प में होने वाली रूसी को रोकने का काम करते हैं।

हिबिस्कस अर्क – Hibiscus Extract

हिबिस्कस को हिंदी में गुड़हल कहा जाता है। इसके अर्क का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए सदियों से किया जाता रहा है। यह प्रसिद्ध जड़ी बूटी भी बेस्ट बेबी शैम्पू में जरूर होनी चाहिए।

बेस्ट बेबी शैम्पू के बाद | After Best Baby Shampoo in Hindi 

शिशु के नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखने के लिए बेस्ट बेबी शैम्पू करने के बाद अच्छा-सा बेबी तेल उसके स्कैल्प पर लगा दें। ऐसा तेल जो उसके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा भी दे और स्कैल्प को मॉइस्चराइज भी करे।

एक अच्छे और हेयर ग्रोथ ऑयल में विटामिन-ई और बादाम तेल की खूबियां होंगी। इसके अलावा, चंदन तेल, एवोकाडो ऑयल और मॉरिंगा ऑयल भी हेयर ग्रोथ के लिए जाने जाते हैं। अगर इन सभी तेलों की खासियत एक तेल में मिल जाए, तो ये बालों को तेजी से बढ़ाने का काम करता है। साथ ही ये नाजुक और झड़ते बालों को मजबूती देने का काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें – बेबी हेयर ग्रोथ टिप्स

बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट (Baby skin care product) आए दिन हम खरीदते हैं। लेकिन, आगे से इन्हें खरीदने से पहले एक बार उनका लेबल पढ़ लें। इससे आप बच्चे की नाजुक त्वचा को होने वाली समस्याओं से बचा पाएंगी। स्कैल्प की त्वचा को हार्श केमिकल नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए प्राकृतिक सामग्री युक्त बेबी शैम्पू और बेबी हेयर ऑयल से बच्चे की नाजुक स्कैल्प का ख्याल रखें।

#labelpadhomom

चित्र स्रोत –

संबंधित लेख –

हाइजीन किट में क्या होना चाहिए

बच्चों को नहलाने का सही तरीका

10 प्रोडक्ट शिशु को यात्रा के दौरान रखेंगे सुरक्षित

बच्चों को कीड़ा काट ले तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.