11 Mar 2022 | 1 min Read
Vinita Pangeni
Author | 260 Articles
अक्सर लोग वेट लॉस के लिए डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ आजमा कर देख लेते हैं। लेकिन उन्हें वो परिणाम नहीं मिलता जो वो चाहते हैं। कुछ ऐसा ही आपके साथ भी है, तो आप ये वेट लॉस टिप्स अपना सकते हैं। इन्हें अपनाने के लिए बस अपनी डाइट में रोजाना वजन कम करने वाले मसालों को शामिल करना होगा। ये वजन कम करने वाले मसाले पेट की चर्बी और अतिरिक्त वजन दोनों घटा सकते हैं। चलिए, आगे इन वजन कम करने वाले मसालों के बारे में जानते हैं।
वेट लॉस में मसाले कैसे मदद करते हैं, यह समझने के लिए लेख का यह भाग पढ़ें। यहां वजन कम करने वाले मसालों और उनके उपयोग का जिक्र विस्तार से किया गया है। चलिए, जानते हैं ये वेट लॉस टिप्स हिंदी में।
वजन कम करने वाले मसाले में जीरा मदद कर सकता है। दरअसल, जीरे में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं, जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करते हैं। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, जिसका सकारात्मक असर वजन और पेट की चर्बी पर दिखाई दे सकता है। इसे बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय में गिना जाता है।
हल्दी भी वजन को कम करने में मदद कर सकती है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, हल्दी में करक्यूमिन केमिकल कंपाउंड होता है। यह केमिकल कंपाउंड बॉडी मास इंडेक्स को कम करने का काम करता है। बॉडी मास इंडेक्स यानी शरीर का वसा, जिसका अनुमान हाइट और वजन के अनुसार लगाया जाता है।
वजन कम करने के लिए अजवाइन का उपयोग कर सकते हैं। एक जानकारी के मुताबिक, अजवाइन में कार्वाक्रोल (Carvacrol) नामक फिनोल कंपाउंड पाया जाता है। यह कार्वाक्रोल वजन घटाने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने का काम करता है। साथ ही कार्वाक्रोल फैट सिंथेसिस को नियंत्रित करने वाले जीन और प्रोटीन को प्रभावित करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
वेट लॉस टिप्स में मेथी का भी नाम शामिल है। एक जानकारी के अनुसार, मेथी को कुछ दिनों तक नियमित रूप से 1.2 ग्राम मात्रा में लेने से डेली कैलोरी इन्टेक की 12% और फैट की 17% मात्रा कम हो सकती है। साथ ही मेथी में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर कर वजन और पेट की चर्बी को कम कर सकता है। साथ ही इसे निकला हुआ पेट अंदर करने के सिंपल नुस्खे के तौर पर भी आजमाया जा सकता है।
वजन घटाने के लिए अदरक एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अदरक चयापचय और फैट बर्निंग क्रिया को बढ़ाने का काम करता है, जिससे वजन कम हो सकता है। साथ ही फैट एब्सॉर्प्शन और भूख को कम करने में अदरक सहायक होता है। इस तरह से यह वजन कम करने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार हो सकता है। इसलिए, अदरक को वजन कम करने वाले मसाले के रूप में जाना जाता है।
अपनी लाइफस्टाइल में इन वजन कम करने वाले मसालों को जगह देकर आप अपनी पेट की चर्बी और वेट को कम कर सकते हैं। इन्हें असर दिखाने में थोड़ा वक्त लग सकता है, इसलिए रोजाना इनका इस्तेमाल करते रहें। बस इनकी मात्रा पर जरूर गौर करें। वजन कम करने के लिए इनका उपयोग जरूरत से ज्यादा करना हानिकारक हो सकता है।