• Home  /  
  • Learn  /  
  • वेट लॉस टिप्स: वजन घटाने के लिए इन 5 तरह के काढ़ा का करें सेवन
वेट लॉस टिप्स: वजन घटाने के लिए इन 5 तरह के काढ़ा का करें सेवन

वेट लॉस टिप्स: वजन घटाने के लिए इन 5 तरह के काढ़ा का करें सेवन

21 Feb 2022 | 1 min Read

Mona Narang

Author | 163 Articles

वजन घटाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं। वजन घटाने पर जितने मुंह और उतने टिप्स, लेकिन सब बेकार। वजन कम करना लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। लाख कोशिशों के बाद भी वजन है कि घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिकर नॉट..अगर आप फैमिली लाइफ में इतने बिजी हैं और बढ़ते शारीरिक वजन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, तो आपके लिए वजन को नियंत्रित रखने का एक खास तरीका लेकर आए हैं।

आप सभी काढ़े के बारे में भली भांति जानते होंगे। बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम आदि की शिकायत होने पर ज्यादातर लोग काढ़े का सेवन करते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर-घर में लोगों ने जमकर काढ़ा पिया था। आज इस लेख में हम आपको वजन कम करने के लिए कुछ खास काढ़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। बस तो फिर देर किस बात की, पढ़े पांच अलग-अलग तरह के काढ़े के बारे में, जिनकी मदद से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

वेट लॉस टिप्स: वजन घटाने के लिए काढ़ा

नीचे हम वजन घटाने के लिए अलग-अलग काढ़े बता रहे हैं, जो आपकी इस समस्या से काफी हद तक राहत प्रदान कर सकते हैं।

वेट लॉस काढ़ा रेसिपी 1- अलसी का काढ़ा

सामग्री:

  • दो कप पानी
  • अलसी के बीजों का पाउडर
  • आधे नींबू का रस
  • आवश्यकतानुसार गुड़

बनाने की विधि:

  • एक बर्तन में धीमी आंच पर पानी उबालने रखें।
  • इसमें अलसी पाउडर डालें।
  • 2 से 3 मिनट उबलने के बाद गैस बंद कर दें।
  • इसे कप में डालकर गुनगुना होने दें।
  • इसमें नींबू का रस व गुड़ मिलाएं।
  • अलसी का काढ़ा बनकर तैयार है।

कैसे है फायदेमंद:

फाइबर और प्रोटीन युक्त अलसी का सेवन करने से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। यह बार-बार भूख लगने की परेशानी से राहत प्रदान कर काफी हद तक वजन को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभा सकती है।

वेट लॉस काढ़ा रेसिपी 2- दालचीनी का काढ़ा

 

सामग्री:

  • 1 स्टिक दालचीनी
  • चुटकीभर काली मिर्च
  • ½ चम्मच कद्दुकस किया हुआ अदरक

बनाने की विधि:

  • दालचीनी का काढ़ा बनाने के लिए एक पैन में पानी डालें।
  • इसमें दालचीनी, अदरक और कद्दूकस डाल दें।
  • इस पानी को 15-20 मिनट के लिए उबालें।
  • काढ़ा बनकर तैयार है। इसे छान लें।
  • ठंडा होने के बाद इसे पी सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद:

काली मिर्च और दालचीनी में एंटीओबेसिटी प्रभाव होता है। वहीं, अदरक एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा यह हर समय भूख लगने की इच्छा को कम कर सकता है, जिसकी वजह से वजन को कम करना संभव हो पाता है।

वेट लॉस काढ़ा रेसिपी 3- नींबू और गुड़ का काढ़ा

सामग्री:

  • एक चम्मच गुड़ पाउडर
  • एक चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले एक गिलास में गर्म पानी लें।
  • इसमें गुड़ पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
  • गुड़ और नींबू का काढ़ा बनकर तैयार है।
  • गुनगुना होने पर इसे पी सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद:

वजन कम करने का एक उपाय नींबू और गुड़ का काढ़ा भी हो सकता है। जहां गुड़ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, वहीं नींबू शरीर को डिटॉक्स कर वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू वजन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

वेट लॉस काढ़ा रेसिपी 4 – नीम का काढ़ा

सामग्री:

  • ताजी नीम की पत्तियां
  • पानी
  • 1 छोटा चम्मच कद्दुकस किया हुआअदरक
  • चुटकीभर पीसी काली मिर्च

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • अब गैस पर दो गिलास पानी उबलने रखें।
  • पानी के उबलने पर उसमें नीम की पत्तियां डालें।
  • अब इसमें अदरक और काली मिर्च मिलाएं।
  • जब पानी एक गिलास जितना रह जाए, तो आंच बंद कर दें।
  • अब इसे एक गिलास में छान लें।
  • चाहें तो इसमें स्वाद के लिए शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।

कैसे है फायदेमंद:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्लो मेटाबॉलिज्म मोटापे के मुख्य कारणों में से एक है। नीम मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। साथ ही इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैलोरी को जल्दी बर्न कर सकते हैं। इसके अलावा, फाइबर युक्त नीम का काढ़ा पाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती व पेट भरा हुआ है, ऐसा एहसास होता है। इस तरह नीम का काढ़ा काफी हद तक मोटापे की समस्या से राहत दिलाने में बेहतर विक्लप साबित हो सकता है।

वेट लॉस काढ़ा रेसिपी 5- जीरे का काढ़ा

सामग्री:

  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 कप पानी

बनाने का तरीका:

  • रात को सोने से पहले दो कप पानी में एक चम्मच जीरा भिगो कर रख दें।
  • सुबह इस पानी को जीरे के साथ 5 मिनट तक उबालें।
  • इसे एक कप में छान लें। जीरे का काढ़ा तैयार है।

कैसे है फायदेमंद:

वजन कम करने के लिए जीरे के काढ़े को भी बेहद उपयोगी माना जाता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर सकता है। इसके साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकता है। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आप जीरे के काढ़े का भी सहारा ले सकते हैं।

ये थे वजन कम करने के लिए 5 अलग-अलग काढ़े। आप इसमें से अपनी पसंदानुसार किसी भी काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है।

*नोट: बेबी चकरा इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों को अमल करने से पहले एक बार विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

 

#quickweightloss #fitness #fitnessformoms

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.