*स्नेहिल वंदन व अभिनन्दन*
हर कामयाब पुरुष के पीछे एक नारी होती है यह तो सबने सुना है, पर चलिए इसका उल्टा करते हैं | हर नारी जो कि कामयाब है उसके पीछे भी एक पुरुष होता है | यह मेरा सौभाग्य है कि मैं हर उस पुरुष के बारे में बात कर रही हूँ जो हर उस नारी के साथ खड़ा है उसके रोज़ की दिनचर्या में, घर के काम में, बच्चों के पालन पोषण में, घर की अर्थव्यवस्था सँभालने में, और सबसे बड़ी बात है अपने घर की नारी के लिए उनका असीम प्रेम | इस बात को कोई झुठला नहीं सकता | रिश्ते समझौतों से भरे हुए हैं | आप एक परिवार को बाँध कर नहीं रख सकते यदि आप कुछ समझौते या फिर अपनी कुछ आकांक्षाओं को तिलांजलि नहीं दे सकते | सबकुछ अपनी निजी ज़रूरतों का संतुलन बनाने पर निर्भर करता है जो कि सबके लिए अच्छा है |
अभी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जा रहा था तो मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने जीवन में रहने वाले पुरुषों के प्रति कुछ समर्पित करुँगी |नमस्ते,
"आपने मुझे गिरते हुए देखा है, फिर हाथ पकड़ कर खड़ा भी किया है | जब भी मैं स्वयं को अकेली समझ कर चीखना चाहती थी, तब तब आपने परदे के पीछे से मेरा साथ दिया |
मैं सोचती थी कि आप बहुत कम बोलते हैं और कुछ व्यक्त नहीं करते |
पर आपने सही समय पर अपने प्रेम से मुझे गलत साबित कर दिया |
आपने अपने जीवन में बहुत कुछ त्याग किये सिर्फ इसलिए ताकि आपके बच्चे अपने पंख लगा कर उड़ सके और उठ सकें |
वह बोझिल आँखें अपने आप में त्याग की परिभाषा हैं |
हमारे प्रति आपका प्रेम एक अनंत आकाश की तरह है, आपने हमेशा हमारा आत्म्वर्धन किया
जब आप स्वयं परेशान और थके हुए थे तब भी आपने हर संभव प्रयास किया किया कि हमारे लिए आपके चेहरे पर एक मुस्कान बनी रहे |
आप वो पुरुष हैं जिनका हम आदर करते हैं, और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो और वो सदैव आपकी रक्षा करें
मेरे लिए आपके नाम का मतलब ही प्रेम है |
मुझे इन दोनों सुन्दर पुरुषों पर गर्व है जो कि मेरे पिता और पति हैं |
मेरा जीवन मेरे पिता की जीवन यात्रा से शुरू हुआ और मेरे जीवन को महत्त्व मेरे प्यारे पति ने दिया |
मैं एक बार फिर अपने पति को धन्यवाद करती हूँ जिन्होंने कभी मेरे साहस पर संदेह नहीं किया, कभी मुझे बुद्धिहीन और कमज़ोर नहीं समझा, जिनके पास साहस था मुझे नारी की तरह सम्मान करने का | उनकी पत्नी होना मेरे लिए बड़े ही सुकून की बात है | #realmommystory #personalexperiences #blogathon #hindi #swasthajeevan
BabyChakra User
Absolutely correct! ye kahawat ulti b utni hi satya hai! हर नारी जो कि कामयाब है उसके पीछे भी एक पुरुष होता है |
Recommended Articles
BabyChakra User
बहुत अच्छा लिखा है आपने।
और सही कहा आपने ।
एक पुरुष का प्रेम है एक स्त्री को पूर्ण रूप से काबिल बना सकता है