डिलीवरी के बाद घी क्यों खाना चाहिए

डिलीवरी के बाद घी क्यों खाना चाहिए

22 Nov 2021 | 1 min Read

Medically reviewed by

Author | Articles

 

प्रेगनेंसी के समय जितना ध्यान खानपान का रखना होता है, उतनी ही प्रसव के बाद भी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। इस समय लिए जाने वाले खाद्य पदार्थ का असर नन्हे शिशु पर पड़ता है। ऐसे में मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए। ऐसे में घी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे अनेक है। बेबीचक्रा के इस लेख में हम डिलीवरी के बाद घी के लाभ, सेवन करने के तरीके और नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

 

डिलीवरी के बाद घी लेना सही है या नहीं?

अधिकतर महिलाएं इस सोच में रहती हैं कि डिलीवरी के बाद घी खाना सही है या नहीं, उन्हें बता दें कि विशेषज्ञ भी प्रसव के बाद घी लेने की सलाह देते हैं। डिलीवरी के बाद घी लेने से शरीर को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि इसे अधिक मात्रा में लिया जाए। अगर इसे अधिक मात्रा में लेते हैं, तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए घी को हमेशा सीमित मात्रा में लेना चाहिए। 

आगे डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में हम विस्तार से बता रहे हैं। 

 

डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे

 

लोग प्रसव के बाद घी खाने की सलाह इसलिए देते हैं, क्योंकि डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे महिलाओं के स्वास्थ्य पर सीधा असर करते हैं। इन फायदों के बारे में आगे लेख में विस्तार से पढ़ेंगें

 

  • वजन कम करने में सहायक

 प्रसव के बाद महिलाओं को अपने पहले वाले आकार और वजन में आना एक चुनौती बन जाता है। ऐसी महिलाओं के वजन को कम करने में घी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, ​घी में ओलिक एसिड और सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो वजन को नियंत्रित रखने और बढ़े हुए वजन को कम करने में सहायक की भूमिका निभा सकते हैं। 

 

  • सिरदर्द कम करे

प्रसव के बाद सिरदर्द होता है, तो उसे ठीक करने के लिए घी के लाभ देखे जा सकते हैं। सिर दर्द के समय शुद्ध देसी गाय के घी को नाक के सामने रखकर सूंघने से सिरदर्द कम हो सकता है।    


  • कब्ज से राहत

डिलीवरी के बाद घी खाने के फायदे कब्ज से राहत दिलाने में भी उपयोगी हो सकते हैं। मेडिकल रिसर्च की मानें, तो घी में ब्यूटिरिक एसिड पाए जाते हैं। ब्यूटिरिक एसिड चयापचय को बेहतर कर सकता है। इससे खाना को पचाने और मल त्यागने में आसानी हो सकती हैं, जिससे कि कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

 

  • हड्डियों को मजबूत करे

 जिनके मन में यह संशय की ऑपरेशन से डिलीवरी होने के बाद क्या खाना चाहिए, उनके लिए घी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। घी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इससे जुड़ी रिसर्चो की मानें, तो ​घी विटामिन-के का एक अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकता है। इससे कमजोरी भी दूर हो सकती है।


  • जोड़ों के दर्द से छुटकारा

सी-सेक्शन के बाद घी खाने से जोड़ों के दर्द कम हो सकता है। दरअसल, घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो जोड़ों के सूजन को कम कर सकता है। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।           

 

डिलीवरी के बाद घी का सेवन कैसे करें?

 

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए, इसका जवाब तो मिल गया है। लेकिन डिलीवरी के बाद घी को कैसे आहार में शामिल करना चाहिए, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। नीचे हम प्रसव के बाद घी का सेवन कैसे करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।  

 

  • डिलीवरी के बाद एक चम्मच घी को चावल के साथ मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
  • इस समय पराठा और रोटी में घी लगाकर खा सकते हैं।
  • जिन लोगों को दाल में घी डालकर खाना पसंद है, या दाल में घी डालकर सेवन कर सकते हैं।
  • डिलीवरी के बाद एक चम्मच घी को एक गिलास दूध में मिक्स करके पी सकते हैं।
  • दिन में एक बार एक चम्मच घी का खाली ही सेवन कर सकते हैं।
  • सब्जी को पकाने के लिए भी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

घी का सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखें

 

डिलीवरी के बाद घी का सेवन करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना होता है। ऐसा करने पर घी खाने के नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जाने घी लेते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

 

  • घी को एक चम्मच से ज्यादा नहीं लेना चाहिए।
  • जिन्हें घी से एलर्जी है, वह घी का इस्तेमाल करने से बचें।
  • बाजार के घी की जगह घर पर बने घी को प्राथमिकता दें।
  • घी का उपयोग करने से पहले उसे सूंघ लें। अगर घी से खराब खूशबू आ रही है, तो उस घी को लेने से बचें।
  • डिलीवरी के बाद घी लेने से महिला या शिशु में किसी तरह की समस्या का लक्षण दिखाई देता है, तो कुछ समय के लिए घी लेना बंद कर दें।

 

घी गुणों का खजाना होता है। यह डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। साथ ही उनके शरीर को जरूरी पोषण प्रदान कर सकता है। प्रसव के बाद घी को लेने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है, जिसके बारे में लेख में विस्तार से बताया गया है।  प्रसव के बाद घी को आहार में शामिल करने का सोच रहे हैं, तो सभी जानकारी को ध्यान से पढ़कर घी के सेवन के बारे में अच्छी तरह जान लेना बेहतर होगा। 

 

Related Content:

  1. पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग होनामूड स्विंग यानी कि कभी गुस्सा तो कभी प्यार आना, महिलाओं को अक्सर इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है, जानिए इसके बारे में अधिक जानकारी

  2. कील-मुंहासे दूर करें नारियल तेल से – विशेषज्ञों का कहना है कि मुहांसों से छुटकारा पाने में नारियल तेल लगाने के फायदे लिए जा सकते हैं, आइए हम बताते हैं कैसे ? 
  3. प्रेगनेंसी में लूज़ मोशंस (Pregnancy me Loose Motion ka Ilaj) – प्रेगनेंसी दस्त या Loose Motions होने से माँ और गर्भस्थ शिशु को कई परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.