• Home  /  
  • Learn  /  
  • बच्चे का अंगूठा चूसना (Thumb Sucking): क्यों और कैसे छुड़ाएं?
बच्चे का अंगूठा चूसना (Thumb Sucking): क्यों और कैसे छुड़ाएं?

बच्चे का अंगूठा चूसना (Thumb Sucking): क्यों और कैसे छुड़ाएं?

12 Sep 2022 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

बच्चे का अंगूठा चूसना बहुत ही आम बात होती है। आम तौर पर यह माना जाता है कि बच्चे जन्म के पहले से ही अंगूठा चूसने लगते हैं। ज्यादातर मामलों में, बच्चे समय के साथ यह आदत खुद ही छोड़ देते हैं। लेकिन यह आदत अगर नहीं छोड़ा तो बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

सच तो यह है कि बच्चे का अंगूठा चूसना ऐसी आदत है, जिसको छुड़ाने में माँ का पसीना छुट जाता है। तो चलिए आगे जानते हैं कि बच्चे का अंगूठा चूसना छुड़ाने के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है। अंगूठा चूसना छुड़ाने की आदत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि आखिर बच्चे इस तरह की आदत को अपनाते क्यों हैं।

बच्चे का अंगूठा चूसना आदत के पीछे क्या कारण है। Why babies or children suck their thumbs?

वैसे तो नेचुरल तरीके से शिशुओं में अंगूठा चूसने की आदत खुद से ही विकसित हो जाती है। क्योंकि अंगूठा चूसने से बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है या नींद आने पर ऐसा करता है। कभी-कभी किसी बात को लेकर डरने के कारण या स्ट्रेस की वजह से भी  बच्चे का अंगूठा चूसना शुरू हो जाता है। 

जन्म के बाद 3 में से 1 बच्चा अंगूठा चूसता है। पहले साल से लेकर 2 से 4 साल तक यह आदत  चलने पर उतना सोचने की जरूरत नहीं। अगर इससे ज्यादा उम्र तक यह आदत चलता रहता है तो फिर समस्या पैदा हो सकती है। अगर सही तौर पर देखा जाए तो दाँत निकलने तक इस आदत को लेकर सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि एक बार दाँत निकलने लगे तो अंगूठा चूसने पर दाँत और मसूड़ों को नुकसान पहुँच सकता है।  

  • बच्चे के अंगूठा चूसने पर  ऊपरी जबड़ा बाहर निकल जाता है
  • बच्चे के ऊपरी और निचले दांतों के बीच गैप बन जाता है
  • सामने के दांतों से एक साथ काटने में मुश्किल होता है
  • तालू ऊपर की ओर और संकरा हो जाता है
  • बात स्पष्ट तरीके से करने में समस्या होती है
  • जीभ मुंह में सामान्य स्थिति में नहीं होता है
  • इसके अलावा बार-बार मुँह में हाथ देने के कारण संक्रामक रोगों को आमंत्रण देना हो जाता है। इसलिए बच्चे के हाथों को केमिकल और टॉक्सिन फ्री नेचुरल फोमिंग हैंडवाश से बीच-बीच में धुलाते रहना चाहिए।
  • अगर बच्चा हमेशा मुँह में अंगूठा डालता है तो इससे लार टपकने की समस्या भी हो सकती है। लार टकपने के कारण बच्चे को एक्जिमा या टीथिंग रैश की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा बेबी के मुँह को बेबी बैम्बू वाटर वाइप्स से पोंछते रहें ताकि स्किन को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
बच्चे का अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं/चित्र स्रोत-पिक्सेल

बच्चे का अंगूठा चूसने की आदत को कैसे छुड़ाएं। How to stop baby from suckling their thumb?

अगर बच्चे का दाँत निकलने लगे, तो अंगूठा चूसने की आदत का असर उसके दाँतों पर पड़ सकता है। इसलिए समय रहते हो जाएं सचेत और बच्चे का अंगूठा चूसने की आदत को इन ट्रिक्स की मदद से छुड़ाएं-

  • अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने के लिए सबसे पहले उन्हें समझाएं।
  • जब भी बच्चा अंगूठा चूसने की आदत को छोड़ने की कोशिश करें तो उसकी तारीफ करें या गोद में लेकर पुचकारें।
  • जिस-जिस दिन बच्चे ने अंगूठा कम चूसा है उस दिन को कैलेंडर में मार्क करें और बाद में इसके लिए रिवार्ड दें।
  • बच्चे का अंगूठा चूसने की आदत के लिए उसको कभी नहीं डांटें, और न ही दूसरों के सामने इस बात की शिकायत करें। 
  • अगर स्ट्रेस या डर के कारण बच्चा अंगूठा चूसता है तो उस वजह को दूर करने की कोशिश करें।

बच्चे का अंगूठा चूसना एक आदत है जिसे छोड़ने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए अपने बच्चे की मदद करते समय धैर्य और सकारात्मक रहने की कोशिश करें। उन्हें इस आदत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें नकारात्मक तरीके से परेशान न करें, क्योंकि इससे आदत और खराब हो सकती है।

संबंधित लेख:

शिशुओं और बच्चों में कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस (Contact Dermatitis):  कारण, लक्षण और उपचार

छोटे बच्चे के रोने के हो सकते हैं ये 5 बड़े कारण, जानें शांत कराने के तरीके

नवजात शिशु को कितनी बार नहलाना चाहिए?

पॉलिएस्टर बेबी वाइप्स को कहें ‘नो मीन्स नो’ क्यों?

शिशु के लिए बेबी बिब और बेबी वाइप्स में से किसका इस्तेमाल करना है बेहतर?

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.