• Home  /  
  • Learn  /  
  • बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के अनछुए पल
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के अनछुए पल

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के अनछुए पल

8 Apr 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी हैं, जिनके किस्से अक्सर मीडिया में सामने आते रहते हैं। कभी साथ में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को किसी फनी बात पर वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है, तो कभी एक साथ तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को पिकनिक मनाते हुए देखा जाता है। ऐसे ही कुछ सबसे चर्चित बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के खास पल हम यहां आपसे शेयर करने जा रहे हैं। 

5 बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के खास पल

यहां पढ़ें तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान से लेकर सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के सिबलिंग किस्से।

1. तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान सबसे पसंदीदा सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी में से एक जोड़ी है। तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान बॉलीवुड की दीवा करीना कपूर खान और बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के बेटे हैं। तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान दोनों को अक्सर कई जगहों में उनके पेरेंट्स व नैनी के साथ-साथ में देखा जा सकता है। 

क्यूट तैमूर अपने छोटे भाई जहांगीर का काफी ध्यान भी रखते हैं। दोनों को एक साथ घर में, बीच पर व पार्क में खेलते हुए भी देखा जा सकता है। 

2. सारा अली खान और इब्राहिम अली खान

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

सारा अली खान और इब्राहिम अली खान सैफ अली खान और बॉलीवुड एक्स्ट्रेस अमृता सिंह के बच्चे हैं। भले ही अमृता व सैफ एक-दूसरे से अलग रहते हो, लेकिन सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपने पेरेंट्स के काफी करीब हैं। सबसे खास बात को यह है कि सारा जहां अपनी माँ अमृता की कॉपी हैं, तो वहीं उनके भाई इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ की शक्ल पर गए हैं। 

दोनों भाई-बहन को साथ में अक्सर घूमते-फिरते, एक साथ एड करते हुए देखा जा सकता है। दोनों कई बार फिल्म की शूटिंग पर भी साथ में मस्ती करते हुए भी दिखाई देते हैं। 

3. वियान राज कुंद्रा और समीशा कुद्रा

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

वियान राज कुंद्रा और समीशा कुद्रा बॉलीवुड की फिटनेस व योग क्वीन शिल्‍पा शेट्टी और बिजनेस मैन राज कुंद्रा के बच्चे हैं। शिल्पा के दोनों बच्चों की उम्र में 9 से 10 साल का गैप है। शिल्पा की मानें, तो वह काफी समय से दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन हर बार उन्हें मिसकैरेज से गुजरना पड़ रहा था। आखिरी में उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। 

शिल्पा ने कई बार इंटरव्यूज में यह बताया है कि उनके दोनों ही बच्चे स्वभाव से काफी शर्मिलें हैं और वे दूसरे बच्चों की तरह छोटी-मोटी शरारतें भी बहुत कम करते हैं। वहीं, उनका बेटा वियान बहुत समझदार हैं। शिल्पा जब भी शूट पर होती हैं, तो वह खुद अपनी छोटे बहन का पूरा ख्याल रखता है।

4. आरव खन्ना और नितारा खन्ना

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

आरव खन्ना और नितारा खन्ना बॉलीवुड की जोड़ी अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चे हैं। आरव खन्ना और नितारा खन्ना की जोड़ी को बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी के सबसे क्यूट और स्मार्ट बच्चों में शामिल किया जाता है। 

भाई आरव जहां डैशिंग हैं, तो वहीं उनकी छोटी बहन नितारा बेहद क्यूट हैं। दोनों भाई-बहन को पेरेंट्स के साथ अक्सर छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है। आरव को अक्सर अपने पिता अक्षय के साथ स्वीमिंग करते हुए देखा जा सकता है और मां ट्विंकल और बहन नितारा के साथ वे भी अक्सर गार्डन में समय बिताते हुए दिखाई पड़ते हैं।

5. इकरा दत्त और शहरान दत्त

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी
बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी की अगली लिस्ट में नाम है इकरा दत्त और शहरान दत्त का। इकरा दत्त और शहरान दत्त संजय दत्त और मान्यता दत्त के बच्चे हैं। इनके दोनों बच्चे शांत स्वाभाव के हैं, साथ ही दोनों भाई-बहन एक दूसरे का बहुत ध्यान भी रखते हैं। 

बॉलीवुड सेलेब्स की तरह जिनके सिबलिंग्स बेबी होंगे, उन्हें सिबलिंग होने के फायदे अच्छे से पता होंगे। सिबलिंग होने के फायदे न सिर्फ पेरेंट्स के लिए हैं, बल्कि दोनों बच्चों के लिए भी होते हैं। सिबलिंग्स बेबी को आमतौर पर नोंक-झोंक करते हुए देखा जा सकता है, वे अक्सर एक-दूसरे की टांग खींचने और पेरेंट्स से उन्हें डांट सुनाने के बहाने ढूंढते रहते हैं, लेकिन इन हंसी-मजाक के पीछे सिबलिंग होने के फायदे भी छिपे हैं, जिन्हें हम नीचे बता रहे हैं। 

सिबलिंग होने के फायदे

1. स्वाभाव में दयालुता

भाई-बहन होने से बच्चों के स्वाभाव में अपने आप ही दयालुता देखी जा सकती है। ये अक्सर आपस में एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति मन में दया भी रखते हैं और किसी भी मुसीबत की घड़ी में हर तरह से मदद करने के लिए तैयार भी रहते हैं। 

2. शेयरिंग नेचर

सिबलिंग्स बेबी मतलब दोनों ही बच्चों के लिए हर एक चीज एक जैसी लेकर आना, फिर वो चाहे कोई ड्रेस हो या फिर कोई खिलौना या फिर खाना ही क्यों न हो। वहीं, बढ़ती उम्र के साथ सिबलिंग्स बेबी में एक-दूसरे के साथ अपनी चीजों को शेयर करने की आदत भी विकसित होने लगती हैं। यानी उन्हें यह यकीन हो जाता है कि जो तेरा है वो मेरा है और जो मेरा है वो भी मेरा है।

3. सही फैसले लेने का साथी मिले

ऐसी कई बातें होते हैं, जिनके बारे में बच्चे खुलकर पेरेंट्स से बातें नहीं कर पाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में वे अक्सर अपने सिबलिंग्स की मदद लेते हैं। सिबलिंग्स बेबी न सिर्फ एक-दूसरे की गलतियों पर उन्हें डांटे-मारते हैं, बल्कि उन्हें सही राह दिखाने व सही फैसला लेने में भी मदद करते हैं। 

4. इंटरपर्सनल स्किल्स को बढ़ावा

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिन बच्चों के घर में बड़े-भाई बहन हैं, दूसरे लोगों से उनके मिलने-जुलने और बात करने का व्यवहार भी अच्छा होता है। यानी एक तरह से सिबलिंग के फायदे बच्चों में सोशल और इंटरपर्सनल स्किल्स को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे उनका सामाजिक स्तर पर दूसरे लोगों के साथ संवाद करने का व्यवहार अच्छा हो सकता है।

5. अकेलापन कम महसूस हो

सिबलिंग होने के फायदे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी देखे जा सकते हैं। सिबलिंग्स बेबी अपने भाई-बहनों की सारी आदतों से परिचित होते हैं। कई बार वे उनकी कुछ बुरी आदतों का फायदा भी उठाते हैं, लेकिन इस नोंक-झोंक के बीच वे खुद को कभी अकेला महसूस नहीं करते हैं। अगर उनके मन में किसी बात को लेकर डर पनपता है या उलझन होती है, तो वे खुलकर इस बारे में अपने सिबलिंग से बात कर सकते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स के सिबलिंग्स बेबी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी अपने हॉलीडेस की मस्तियों को लेकर, तो कभी पार्टियों के चर्चों को लेकर। इन्हें अक्सर एक-दूसरे का मजाक उड़ाने के साथ ही, एक-दूसरे की तारीफ करते हुए और उनकी काबिलियत को हौसला देते हुए भी देखा जा सकता है।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.