• Home  /  
  • Learn  /  
  • Bharti Singh Baby Delivery: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह बनीं माँ, बेटे को दिया जन्म
Bharti Singh Baby Delivery: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह बनीं माँ, बेटे को दिया जन्म

Bharti Singh Baby Delivery: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह बनीं माँ, बेटे को दिया जन्म

4 Apr 2022 | 1 min Read

Ankita Mishra

Author | 409 Articles

टीवी की जानी मानी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनका पहला बच्चा लड़का है। भारती सिंह ने अपने बेबी बॉय डिलीवरी की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है। भारती सिंह ने अपने बेटे की डिलीवरी 3 अप्रैल 2022 के दिन की है।

भारती सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए भारती सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा है “इट्स अ बॉय”

भारती सिंह
भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

यहां देखिए भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया का सोशल मीडिया पोस्ट

भारती सिंह की ही तरह उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने भी सोशल मीडिया पर उसी तस्वीर को साझा करते हुए बड़े अच्छरों में लिखा है “It’s a BOY ❤️” “लड़का हुआ है”

भारती सिंह
भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया / चित्र स्रोतः इंस्टाग्राम

डिलीवरी के आखिरी दिनों में भी किया काम

जैसा कि आमतौर पर देखा जाता है कि गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के आखिरी चरणों में अधिकतर महिलाएं पूरी तरह से बेड रेस्ट करना पसंद करती हैं, वहीं भारती सिंह ने इन दिनों में भी काम करने का फैसला किया। भारती सिंह की डिलीवरी के तीन दिन पहले भी उन्हें शूट करते हुए देखा गया, जहां पर उनके खाने-पीने का ख्याल खुद उनके पति हर्ष लिंबाचिया ही रख रहे थें। 

बच्चे के लिए एक-एक दिन का किया इंतजार

अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान भारती सिंह ने दो रियलिटी शो में एंकरिंग का काम किया और इस दौरान उन्हें कई बार यह कहते हुए सुना भी गया कि वो अपने बच्चे के आने के पल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वह अपने बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं। साथ ही, यह भी बता दें कि प्रेग्नेंसी में दिनों में काम करने वाली भारती सिंह पहली एंकर भी हैं।

भारती सिंह से पहले करीना कपूर खान व नेहा धूपिया को भी गर्भावस्था के दौरान काम करते हुए देखा गया है। हालांकि, उन्होंने गर्भावस्था के एक पड़ाव तक ही काम करना पसंद किया। 

गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहने के फायदे

बेहतर स्वास्थ्य के लिहाज से विशेषज्ञ हमेशा गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहने के फायदे कई हैं, जिनके बारे में हम नीचे बता रहे हैं। 

1. स्मार्ट होगा शिशु 

अध्ययनों के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहने के फायदे शिशु को स्मार्ट बना सकते हैं। ऐसा कहना है कनाडा की मांट्रियल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध का। इस शोध के अनुसार, अगर महिलाएं प्रेग्रेंसी के दिनों में शारीरिक व मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगी, तो उनके गर्भस्थ शिशु का दिमागी विकास भी उतना ही तेज हो सकता है। इससे उनका बच्चा स्मार्ट भी हो सकता है। 

2. मार्निंग सिकनेस से राहत

इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान मॉर्निंग सिकनेस यानी उल्टी-मतली आना सामान्य माना जाता है। इससे भी राहत पाने के लिए शारीरिक तौर पर एक्टिव बने रहना मददगार हो सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने के लिए भारी वस्तुएं न उठाएं, न ही चलने के लिए तेज कदमों का इस्तेमाल करें। इसके लिए थोड़ा बहुत वॉक किया जा सकता है।

3. अच्छी नींद 

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान इंसोमेनिया की समस्या है, तो इसके लिए गर्भवती का एक्टिव रहना लाभकारी हो सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में इंसोमेनिया होने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। वहीं, शारीरिक रूप से एक्टिव रहने पर शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है और इससे जल्दी नींद भी आ सकती है। 

4. पेल्विक मांसपेशियां मजबूत बनें

गर्भावस्था के दौरान शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए डॉक्टर अक्सर योग व एक्सरसाइज करने की सलाह दे सकते हैं। दरअसल, योग व एक्सरसाइज करने से पेल्विक प्लोर की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। वहीं, पेल्विक मांसपेशियां रहने से नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा दिया जा सकता है। साथ ही, प्रसव के दौरान लगने वाले घंटों के समय को भी कम किया जा सकता है। 

ऐसे में यह माना जा सकता है कि अगर आप भी भारती सिंह की तरह शारीरिक छवि वाली हैं और भारती सिंह की ही तरह नार्मल डिलीवरी के जरिए स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती हैं, तो अपनी गर्भावस्था के दौरान एक्टिव रहने का विचार बना सकती हैं। साथ ही, अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको कोई शारीरिक समस्या है, तो इस बारे में अपने डॉक्टर से उचित परामर्श अवश्य लें। 

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.