प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है?

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है?

30 Jun 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

गर्भावस्था के लक्षण दिखने के बाद भी महिलाएं को असल मायने में खुशी बेबी बंप दिखने के बाद ही मिलती है। ऐसे में प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है, यह सोचकर महिलाओं का उत्सुक होना स्वभाविक है। इसी उत्सुकता से जुड़ी सारी बातों का उल्लेख हम यहां कर रहे हैं। इस लेख में आप जानेंगी कि प्रेगनेंसी में पेट कौन से महीने में निकलता है।

चलिए, तो आगे बढ़ते हुए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में पेट कब दिखता है (Pregnancy me pet kab nikalta hai)।

प्रेगनेंसी में पेट कौन से महीने में निकलता है| When Baby Bump Appears in Pregnancy in Hindi?

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है (Pregnancy me baby bump kab dikhta hai), यह अधिकतर महिला के शरीर की बनावट पर निर्भर करता है। लेकिन, महिलाओं को जानने की चाहत होती है कि प्रेगनेंसी में पेट कौनसे महीने (Pregnancy me pet konse month me dikhta hai) में निकलता है। जी हां, भले ही महिलाओं में प्रेगनेंसी के लक्षण नजर क्यों न आ जाएं, लेकिन उन्हें इंतजार अपने क्यूट बेबी बम्प का ही रहता है। तो आप जान लें कि सामान्य तौर पर 12 से 14वें हफ्ते के बीच में बेबी बम्प दिखना शुरू हो सकता है।

प्रेगनेंसी में पेट कौन से महीने में निकलता है, यह जानने के बाद आगे बढ़ते हैं।

प्रेगनेंसी में पेट जल्दी क्यों दिखने लगता है? | Why Baby Bump Appears Early in Pregnancy in Hindi?

प्रेगनेंसी में पेट कौन से महीने में निकलता है (Pregnancy me pet konse month me dikhta hai), यह तो आप जान ही गई हैं। महिला के गर्भ में भ्रूण दूसरी तिमाही की शुरुआत से बढ़ना शुरू हो जाता है। इसी समय से महिला का पेट साफ तौर पर बाहर को निकला हुआ दिखता है। लेकिन, कुछ महिलाओं का बेबी बंप दूसरी तिमाही से पहले ही दिखने लगता है। आखिर प्रेगनेंसी में पेट जल्दी क्यों दिखने लगता है, यह समझने के लिए लेख में आगे बढ़िए – 

  • गर्भावस्था में पेट जल्दी क्यों दिखने लगता है, इसका एक जवाब जुड़वां प्रेगनेंसी है, क्योंकि दो बच्चों के कारण गर्भाशय जल्दी बढ़ा होने लगता है। 
  • साथ ही दूसरी प्रेगनेंसी है, तो भी पेट जल्दी दिखने लग सकता है।
  • अधिक उम्र में गर्भधारण करने वाली महिलाओं का पेट भी जल्दी बढ़ा दिख सकता है।
  • अगर महिला की मांसपेशियां अधिक मजबूत नहीं हैं, तो भी उसका बेबी बंप जल्दी दिख सकता है। 
प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है (pregnancy ke kitne din baad pet nikalta hai)
प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है (Pregnancy ke kitne din baad pet nikalta hai) स्रोत – पिक्साबे

प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है (Pregnancy me pet kab nikalta hai) जानने के बाद आगे स्क्रॉल करते हुए समझिए कि प्रेगनेंसी में पेट देर से क्‍यों दिखता है।

प्रेगनेंसी में पेट देर से क्‍यों दिखता है बेबी बंप? – Why Baby Bump Appears Late in Pregnancy in Hindi?

गर्भावस्था में कुछ महिलाओं का बेबी बंप देर से दिखता है (Pregnancy Me Pet Der Se Nikalna)। लेकिन, इसको लेकर अधिक चिंतित होना सही नहीं। गर्भावस्था के अधिकतर मामलों में महिला का पेट का आकार कितना है, यह मायने नहीं रखता है। हां, कुछ अपवाद भी होते हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। अगर डॉक्टर ने बताया है कि आपका बेबी बंप का आकार सही है, तो उनपर भरोसा रखें। आगे हम कुछ प्रेगनेंसी में पेट कम निकलने के कारण बता रहे हैं।

प्रेगनेंसी में पेट कम निकलने के कारण | Reason For Small baby Bump In Hindi

प्रेगनेंसी में पेट कम निकलने (pregnancy me pet kam nikalna) के कारण में महिला के शरीर की संरचना, लंबाई, मोटाई, सब शामिल होते हैं। इसके अलावा, कुछ एक मामलों में अगर गर्भ में बच्चा अच्छे से नहीं बढ़ रहा है, तो भी प्रेगनेंसी में पेट कम बढ़ सकता है। इसलिए, डॉक्टर से संपर्क करें।

साथ ही मोटापे की वजह से प्रेगनेंसी में पेट कम निकला हुआ जैसा लग सकता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी कुछ मामलों में ऐसा हो सकता है। प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर होना माँ और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक है, इसलिए खुद का ध्यान रखें।

गर्भावस्था के दौरान पेट पर उभरी लाइन – Linea Nigra in Hindi

गर्भावस्था के दौरान पेट पर उभरी लाइन व काली रेखा को लिनिया नाइग्रा कहा जाता है। प्रेगनेंसी में नाभि के नीचे लाइन दूसरी तिमाही में दिखने लगती है। यह रेखा (लिनिया नाइग्रा) नाभि से लेकर पेल्विस क्षेत्र तक होती है और कुछ महिलाओं में यह रेखा छाती तक भी होती है। यह रेखा, स्किन के पिगमेंट यानी मेलेनिन व हार्मोन के कारण काली दिखती है। 

सारांश – Conclusion

प्रेगनेंसी में पेट कब दिखता है (Pregnancy me pet kab dikhta hai) सवाल का जबाव दूसरी तिमाही की शुरुआत है। अगर आप समझना चाहती हैं कि  प्रेगनेंसी में पेट कौन से महीने में निकलता है, तो यह क्यूट बेबी बंप तीसरे महीने से दिखना शुरू हो जाता है।

ध्यान दें कि हर महिला की शरीर की संरचना अलग होती है। ऐसे में जरूरी नहीं कि आपकी दोस्त का बेबी बंप दूसरे या तीसरे महीने में दिखा था और आपका भी उसी समय में दिखेगा। हर महिला के शरीर की बनावट, कद, काठी के हिसाब से ‘प्रेगनेंसी में पेट कब निकलना शुरू होता है (Pregnancy me pet kitne mahine baad nikalta hai)’ इस सवाल का जवाब अलग हो सकता है। अब आगे प्रेगनेंसी में पेट कब निकलता है, इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

पेट में बच्चा कितने महीने में बन जाता है?

तीन महीने तक बच्चा माँ के गर्भ में तकरीबन 4-5 इंच लंबा होता है। फिर धीरे-धीरे बच्चा पेट में 37वें हफ्ते तक बन जाता है। उसके बाद पूरी तरह मैच्योर यानी परिपक्व होने में 3 से 5 हफ्ते और ले सकता है।

गर्भ में बच्चा कम हलचल क्यों करता है?

गर्भ में बच्चा जब 16 हफ्ते का हो जाता है, तो वो हल्की हलचल करता है और धीरे-धीरे यह हलचल बढ़ती है। फिर इस हलचल में 37वें हफ्ते के आसपास कमी आ सकती है। क्योंकि, इस समय तक बच्चा विकसित हो जाता है और उसके पास घूमने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती है। 

साथ ही गर्भावस्था की तीसरी तिमाही के करीब 7 से 8वें महीने में बच्चा विकसित होने के बाद गर्भ में सोता भी है। इसलिए बच्चे की हलचल पहले के मुकाबले कम हो सकती है। लेकिन बच्चा हलचल एकदम न करे या फिर बहुत कम हो जाए, तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कई बार यह खतरे की घंटी भी हो सकती है।

गर्भ में बच्चा कितने घंटे सोता है?

गर्भ में शिशु कितने घंटे सोता है, इसका सटीक उत्तर नहीं है। हां, अनुमान के तौर पर कहा जा सकता है कि 38-40-सप्ताह की आयु का मानव भ्रूण गर्भ में केवल 5% समय तक जगा रहता है। 50-55 मिनट की नींद लेकर कुछ देर उठता है और फिर सो जाता है। कुल मिलाकर बच्चा गर्भ में 21 से 23 घंटे तक सो सकता है।

Related Articles:

प्रेगनेंसी में पेट में गैस – गर्भावस्था में पेट में गैस बनना कितना सामान्य है और प्रेगनेंसी में पेट में गैस से राहत पाने के उपाय कैसे किए जा सकते हैं, यह सब विस्तार से बताएंगे

नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट – पीरियड मिस होते ही उत्सुकता में महिलाएं नमक से प्रेगनेंसी टेस्ट कर लेती हैं।

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.