• Home  /  
  • Learn  /  
  • Postpartum Bath: ऑपरेशन के बाद माँ को कब और कैसे नहाना चाहिए?
Postpartum Bath: ऑपरेशन के बाद माँ को कब और कैसे नहाना चाहिए?

Postpartum Bath: ऑपरेशन के बाद माँ को कब और कैसे नहाना चाहिए?

24 Jan 2023 | 1 min Read

Mousumi Dutta

Author | 387 Articles

यह सच तो सभी को पता है कि बच्चे को जन्म देने जैसा मुश्किल काम दूसरा नहीं होता है। नॉर्मल डिलीवरी हो या ऑपरेशन करके यानि सिजेरियन करके डिलीवरी हो दोनों स्थितियों में माँ इतनी थकी होती है और शरीर में इतने परिवर्तन होते हैं कि ऑपरेशन के बाद माँ को जितना जल्दी हो नहाना चाहती है। लेकिन माँ को नहाना चाहिए कि नहीं यह डॉक्टर के सलाह के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। डॉक्टर नॉर्मल और ऑपरेशन के बाद दोनों ही परिस्थितियों में माँ के हालत को देखकर ही फैसला लेते हैं कि कब नहाने के लिए भेजना चाहिए। फिर चलिए, आपके जानकारी के लिए आज हम बात करेंगे कि ऑपरेशन के बाद कब और कैसे माँ को नहाना चाहिए।

क्या ऑपरेशन के बाद माँ को नहाना चाहिए?। Can You Take a Bath After Giving Birth?

बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया नॉर्मल हो या सिजेरियन दोनों ही परिस्थितियों में स्टिचेस लगते हैं। नॉर्मल डिलीवरी में वजाइना में टांके लगते हैं तो सिजेरियन डिलीवरी में पेट में। डॉक्टर मरीज की अवस्था के आधार पर फैसला लेते हैं कि मरीज कब नहाने जाएगा। सामान्य तौर पर सिजेरियन डिलीवरी में 2-3 दिन के बाद नहाने की सलाह दी जाती है और नॉर्मल डिलीवरी में 24 घंटे के बाद। नहाने से उपचार प्रक्रिया में गति आती है, क्योंकि इससे रक्त का संचालन बेहतर तरीके से होने लगता है। नियमित स्नान से नुकसान होने की संभावना कम होती है, लेकिन बैक्टीरिया के संपर्क में आने के खतरे को कम करने के लिए टब स्नान नहीं करना ही बेस्ट होता है।

डिलीवरी के बाद माँ कब नहा सकती है? । When You Can Take a Bath After Delivery

आम तौर पर वजाइनल डिलीवरी होने पर ज्यादातर डॉक्टर मरीज की अवस्था अगर अच्छी हो तो जब भी संभव हो नहाने के लिए जाने के लिए कह सकते हैं। लेकिन हॉट टब बाथ की मनाही रहती है, क्योंकि इससे संक्रमित होने का खतरा रहता है। अगर नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो जाहिर है कि  पेरिनियम में टांके लगे होंगे, इसलिए टब में नहाने से बचना चाहिए।  सिजेरियन डिलीवरी के मामलों में चूंकि टांके और चीरे शरीर पर मौजूद होते हैं, इसलिए डॉक्टर के सलाह के अनुसार या शारीरिक अवस्था के आधार पर 2-3 दिन बाद नहाना चाहिए।

ऑपरेशन के बाद यानि सिजेरियन डिलीवरी के बाद नहाने के फायदे/ चित्र स्रोत: फ्रीपिक

ऑपरेशन के बाद यानि सिजेरियन डिलीवरी के बाद नहाने के फायदे। Benefit of Bathing after Cesarean Delivery 

ऑपरेशन के कुछ दिनों तक डॉक्टर आराम करने की ही सलाह देते हैं। उसके बाद टांकों की अवस्था के आधार पर थोड़ा नहाने की सलाह दे सकते हैं। इसलिए ज्यादा देर तक नहाने की गलती न करें और टांके गीला करने से बचना चाहिए।ऑपरेशन के बाद नहाने से शारीरिक और मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता है। इससे डिलीवरी के दौरान शरीर में जो थकान और स्ट्रेस रहता है, उससे कुछ हद तक आराम मिलता है। इसके अलावा और भी कुछ फायदे मिलते हैं, जो इस प्रकार है-

  • अच्छी तरह नहाने से शरीर साफ और शुद्ध महसूस होता है। ताजगी महसूस होने पर बच्चे की देखभाल करने के लिए नया उत्साह मिलता है।
  • गुनगुने गर्म पानी से नहाने पर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होने लगता है।
  • डिलीवरी के कारण जो थकान और दर्द शरीर में रहता है, उससे आराम मिलता है।
  • शरीर साफ और स्वच्छ हो जाने पर बच्चे को दूध पिलाने के लिए भी शरीर तैयार हो जाता है।
  • सिर्फ नहाने के पहले टांकों की जाँच कर लेना चाहिए और नहाने के बाद अच्छी तरह से सूखा लेना चाहिए।

पोस्टपार्टम बाथ करते वक्त की जाने वाली सावधानियाँ। Precautions of  Postpartum Bath

  • बिना किसी की मदद लिए खुद से नहाने की गलती न करें।
  • नहाने के लिए हार्श सोप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, इसके जगह पर मॉइश्चराइजिंग बेबी वाश का इस्तेमाल करें।
  • नहाने के समय पानी न ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ज्यादा ठंडा।
  • सिजेरियन डिलीवरी के लिए बाथ टब का इस्तेमाल नहीं करे।
  • नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह से सूखा लें, ताकि टांका गीला न रहे।

ऑपरेशन के बाद सिट्ज बाथ के फायदे। Benefit of Sitz Bath 

सिट्ज बाथ पेरिनियल क्षेत्र को साफ करने का एक तकनीक होता है। कुछ महिलाओं को ठंडे पानी में सीट्ज बाथ लेना अच्छा लगता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार सीट्ज बाथ ठंडे पानी में लेना गर्म पानी की तुलना में अच्छा होता है। ठंडे पानी में सीट्ज बाथ लेना अच्छा होगा या गर्म पानी में लेना, इस बारे में आप डॉक्टर से बात कर सकते हैं। सिट्ज बाथ का इस्तेमाल करने के पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद ही पेरिनियल क्षेत्र का उपचार करने के लिए तैयार हो।

अब तक के चर्चा से आप समझ ही गए होंगे कि ऑपरेशन के बाद माँ किन परिस्थितियों में नहा सकती हैं और कब नहा सकती है, इसके बारे में हमने विस्तार से बात किया है। 

संबंधित लेख:

Postpartum Care: डिलीवरी के तुरंत बाद माँ की देखभाल कैसे करनी चाहिए?

Postpartum Pain: डिलीवरी के बाद दर्द को मैनेज करने के टिप्स

प्रेगनेंसी में खांसी होने पर क्या दवा लेनी चाहिए? जानें राहत पाने के घरेलू नुस्खें

प्रेगनेंसी में बालों का झड़ना: कारण और रोकने के घरेलू उपाय

Kegel Exercise: डिलीवरी के बाद पेल्विक फ्लोर कीगल एक्सरसाइज के फायदे

पोस्टपार्टम मसाज (Postpartum Massage): डिलीवरी के बाद मालिश कराने के क्या फायदे होते हैं?

Intimate Hygiene: 5 टिप्स के द्वारा प्रेगनेंसी में इंटिमेट हेल्थ को करें मेंटेन

प्रेगनेंसी में पेट में लकीर का मतलब

A

gallery
send-btn

Related Topics for you

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.